Hindi News

केन्द्र सरकार का बड़ा तोहफा, इस योजना के लिए 3274 करोड़ मंजूर, पेंशन-DR में होगा लाभ

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। होली से पहले मोदी सरकार (Central Government) ने बड़ा तोहफा दिया है।सरकार ने स्वतंत्रता सेनानियों की पेंशन योजना (Freedom Fighters Pension Scheme) को 2026 तक जारी रखने को हरी झंडी दे दी है और इसके लिए 3,274 करोड़ रुपये भी मंजूर किए है।इस योजना के तहत स्वतंत्रता सेनानियों और उनके पात्र आश्रितों को 2025-26 तक पेंशन, महंगाई राहत यानी डीआर और अन्य वित्तीय लाभ दिए जाने हैं। इस योजना के तहत देश भर में 23,566 लाभार्थी शामिल हैं।

यह भी पढ़े.. होली से पहले इन कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, उम्र और योग्यता में मिली छूट

मिली जानकारी के अनुसार, केन्द्र सरकार ने वित्त वर्ष 2021-22 से 2025-26 के लिए स्वतंत्रता सैनिक सम्मान योजना (SSSY) को जारी रखने की मंजूरी दी है। SSSY को जारी रखने का प्रस्ताव केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अनुशंसा पर गृह मंत्रालय से प्राप्त हुआ था, जिसके बाद मोदी सरकार ने वित्त वर्ष 2021-22 से 2025-26 के लिए स्वतंत्रता सैनिक सम्मान योजना और इसके घटकों को 31.03.2021 से आगे जारी रखने की मंजूरी दे दी है, जिसके लिए कुल वित्तीय परिव्यय 3,274.87 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है।

यह भी पढ़े.. MP Board: कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा में लापरवाही पर 4 निलंबित, 3 को नोटिस

बता दे कि स्वतंत्रता सेनानियों और उनके पात्र आश्रितों के लिए स्वतंत्रता सैनिक सम्मान पेंशन की स्वीकृति दी गई है और वर्तमान में, इस योजना के तहत देश भर में 23,566 लाभार्थी शामिल हैं। पेंशन की धनराशि को समय-समय पर संशोधित किया गया है और 15.08.2016 से महंगाई राहत भी दी जा रही है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews