Hindi News

कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, अक्टूबर में मिलेगा DA एरियर का लाभ! इतनी बढ़ेगी सैलरी

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:
कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, अक्टूबर में मिलेगा DA एरियर का लाभ! इतनी बढ़ेगी सैलरी

भुवनेश्वर, डेस्क रिपोर्ट। ओडिशा के सरकारी कर्मचारियों को दिवाली (Diwali 2021) से पहले खुशखबरी (7th pay commission) मिलने वाली है। हाल ही में सरकार (Government employees) ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) को 11% बढ़ाने का एलान किया है।  खास बात ये है कि ये बढ़े हुए DA का फायदा न केवल वर्किंग कर्मचारियों को मिलेगा बल्कि पेंशनधारियों को भी इसका लाभ मिलेगा।  माना जा रहा है कि दिवाली से पहले यह राशि कर्मचारियों के खातों में ट्रांसफर हो सकती है।इसके साथ एरियर का भी लाभ दिया जा सकता है।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों की सैलरी में होगा बड़ा बदलाव, मिलेगा 60% ज्‍यादा मुनाफा, देखें कैलकुलेशन

दरअसल, बीते दिनों ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक (CM Naveen Patnaik) ने  महंगाई भत्ते (DA Hike) में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की थी। इससे प्रदेश के 4 लाख कर्मचारी और 3.5 लाख पेंशनभोगियों को लाभ मिलेगा। इस बढ़ोत्तरी से कर्मचारियों की सैलरी में एक बड़ा उछाल देखने को मिलेगा।इसके साथ ही कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का डीए 17 फीसदी से बढ़ाकर 28 फीसदी कर दिया गया है। बढ़े हुए वेतन का फायदा कर्मचारियों को अक्टूबर महीने में मिलेगा और  तीन महीने का DA एरियर भी दिया जाएगा।कर्मचारियों को पिछले तीन महीने का बकाया महंगाई भत्ता नकद राशि के रूप में प्रदान किया जाएगा।

यह भी पढ़े…खुशखबरी: Whatsapp में होने वाला है जल्द बड़ा बदलाव, आ रहे है ये शानदार फीचर

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO Office) ने एक बयान में कहा कि बढ़ा हुआ डीए अक्टूबर के वेतन में जमा किया जाएगा। खास बात ये है कि महंगाई भत्ते में यह बढ़ोतरी जुलाई 2021 से प्रभावी होगी और राज्य सरकार के कर्मचारियों को इस महीने अक्टूबर 2021 से बढ़ा हुआ वेतन का लाभ मिलने लगेगा।ओडिशा सरकार (Odisha government)के इस फैसले से कर्मचारियों को एरियर में भी फायदा मिलेगा। वही DA बढ़ने से कर्मचारियों के हाउस रेंट अलाउंस HRA और ट्रैवलिंग अलाउंस TA में भी इजाफा हो गया है। इससे कर्मचारियों की सैलरी में एक बड़ा उछाल देखने को मिलेगा।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews