Hindi News

Good News: बैंक कर्मचारियों को बड़ी सौगात, सरकार ने बढ़ाया DA, इतनी मिलेगी सैलरी

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
Good News: बैंक कर्मचारियों को बड़ी सौगात, सरकार ने बढ़ाया DA, इतनी मिलेगी सैलरी

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट । केंद्र की मोदी सरकार ने 15 अगस्त 2021 से पहले सरकारी कर्मचारियों  को एक और बड़ा तोहफा दिया है। केंद्रीय कर्मचारियों (Government Employees) के बाद मोदी सरकार ने पब्लिक सेक्टर यूनिट (PSU) बैंक कर्मचारियों को बड़ी (7th Pay Commission) सौगात दी है। केंद्र सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के 8 लाख से ज्‍यादा कर्मचारियों के महंगाई भत्‍ते में इजाफा (DA Hike) कर दिया है। यह वेतन वृद्धि अगस्त से अक्टूबर तक प्रभावी होगी। यह व्यवस्था 11वीं बीपीएस वेतन संरचना का पालन करने वाले बैंकरों के लिए लागू होगी।

यह भी पढ़े.. MP के इन अधिकारी-कर्मचारियों को जल्द मिलेगी बड़ी सौगात! राज्य शासन को भेजा गया प्रस्ताव

दरअसल, मोदी सरकार ने PSU बैंकों के 8 लाख से ज्यादा बैंकर्स (Bank Employee) और स्टाफ का महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) 2.10 फीसदा बढ़ा दिया है। कर्मचारियों को इसका फायदा अगस्त से ही मिलेगा यानि उनकी सैलरी बढ़कर आएगी। PSU कर्मचारियों के महंगाई भत्त (DA) में बढ़ोतरी अगस्त, सितंबर, अक्टूबर 2021 के लिए की गई है।इसके तहत PSU बैंक कर्मचारियों के महंगाई भत्‍ते में 30 slabs की बढ़ोतरी हुई है।  इसे AIACPI  के आंकड़े के आधार पर तय किया जाता है।

इसके तहत महंगाई भत्ता फीसदी = (बीते 3 महीनों के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक का औसत (बेस ईयर 2001=100)-126.33)x100 होगा।इसमें सरकारी के प्रोबैशनरी ऑफिसर (Probationary Officer) की सैलरी 40 से 42 हजार रुपये प्रति महीना होती है, इसमें बेसिक 27,620 रुपये है। इस पर DA में 2.10 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।सरकारी बैंक के कर्मचारियों को बढ़ा हुआ डीए अगस्त महीने की सैलरी में जुड़कर (Salary Hike) मिलेगा।

यह भी पढ़े.. MP में लोकायु्क्त की बड़ी कार्रवाई-तहसीलदार का रीडर 50 हजार की रिश्वत लेते धराया

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews