नई दिल्ली| लॉक डाउन (Lockdown) के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने शनिवार को दिल्ली प्रवासी मजदूरों से बातचीत की जो लॉकडाउन में काम बंद होने के चलते अपने मूल राज्यों में लौट रहे थे। इनमे मध्य प्रदेश के मजदूर भी शामिल थे| इस दौरान उन्होंने मजदूरों से बातचीत की और प्रवासी मजदूरों से उनके परेशानियों के साथ दिल्ली से जाने की वजहों के बारे में भी पूछा।
काले रंग की पैंट और सफेद कुर्ता पहने राहुल गांधी शनिवार को दिल्ली के सुखदेव विहार फ्लाइओवर के पास प्रवासी मजदूरों से मिलने पहुंचे| बताया जा रहा है कि सुखदेव विहार में सड़क किनारे फुटपाथ पर बैठे प्रवासी मजदूरों से बातचीत के दौरान वह करीब 1 घंटा 30 मिनट तक यहां पर रहे फिर चले गए।
मध्य प्रदेश कांग्रेस (Madhya Pradesh Congress) ने ट्वीट कर कहा कि राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश आ रहे मजदूरों से चर्चा की| ट्वीटर पर एक वीडियो भी शेयर किया गया है जिसमे राहुल गाँधी से मिलने के बाद मजदूर युवक ने दिल्ली छोड़ने की वजह बताई और कहा कि आखिर किसी ने तो हमारी सुनी| मप्र कांग्रेस ने ट्वीट में लिखा ‘कांग्रेस नेता राहुल गांधी जी ने आज दिल्ली में मध्यप्रदेश आ रहे मज़दूरों से चर्चा की और उन्हें मदद उपलब्ध कराकर मानव सेवा का श्रेष्ठतम उदाहरण प्रस्तुत किया। जनता का दर्द समझते हैं, जनसेवा के लिये उतरते हैं’।
राहुल गांधी जी की मप्र के मज़दूरों से मुलाक़ात:
कांग्रेस नेता श्री राहुल गांधी जी ने आज दिल्ली में मध्यप्रदेश आ रहे मज़दूरों से चर्चा की और उन्हें मदद उपलब्ध कराकर मानव सेवा का श्रेष्ठतम उदाहरण प्रस्तुत किया।
जनता का दर्द समझते हैं,
जनसेवा के लिये उतरते हैं। pic.twitter.com/aVSK1EsHFL— MP Congress (@INCMP) May 16, 2020






