Hindi News

अब नहीं देनी पड़ेगी आधार कार्ड की फोटोकॉपी, लॉन्च हुआ UIDAI का यह नया ऐप, मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

Written by:Rishabh Namdev
Published:
मंगलवार को केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक इवेंट में कहा कि आधार ऐप के आने के बाद होटल या अन्य किसी जगह पर आधार कार्ड की फोटोकॉपी देने की अब आपको जरूरत नहीं पड़ेगी। UIDAI का यह नया ऐप अभी बीटा वर्जन में है। इस ऐप में फेस ऑथेंटिकेशन की मदद से पूरी प्रक्रिया की जाएगी।
अब नहीं देनी पड़ेगी आधार कार्ड की फोटोकॉपी, लॉन्च हुआ UIDAI का यह नया ऐप, मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

आधार कार्ड देश में सबसे जरूरी दस्तावेजों में से एक है। हम कहीं भी जाते हैं तो आइडेंटिटी के लिए हमें सबसे पहले आधार कार्ड ही दिखाना पड़ता है। यह हमारी सबसे बड़ी जरूरत बन चुका है। चाहे एयरपोर्ट हो या होटल या किसी भी जगह पर वेरिफिकेशन के लिए आधार कार्ड की कॉपी या ओरिजिनल कार्ड दिखाना आवश्यक होता है, लेकिन अब आपको ऐसा नहीं करना होगा। दरअसल अब इसके लिए एक नया आधार मोबाइल ऐप लॉन्च किया गया है। इसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में दी गई है।

मंगलवार को आयोजित इवेंट में केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि नया आधार कार्ड ऐप आने के बाद अब होटल या किसी भी दूसरी जगह पर आपको आधार कार्ड की फोटोकॉपी देने या दिखाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने जानकारी दी कि UIDAI का एक नया ऐप जारी किया गया है, जो अभी फिलहाल बीटा वर्जन में ही है और इस ऐप में फेस ऑथेंटिकेशन की मदद से पूरी प्रक्रिया की जाएगी।

मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

इसके साथ ही इसे लेकर आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक वीडियो भी जारी किया गया है, जिसमें वह खुद नए आधार ऐप के बारे में जानकारी दे रहे हैं और एक छोटा सा वीडियो भी पोस्ट किया है। मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसके जरिए जानकारी दी है कि यह नया ऐप फेस आईडी ऑथेंटिकेशन via मोबाइल ऐप होगा। इसके साथ ही यह फिजिकल कार्ड और नो फोटोकॉपी पर ध्यान देगा, यानी अब आपको फिजिकल कार्ड या फोटोकॉपी देने की जरूरत नहीं होगी।

जानिए कैसे करेगा काम?

अब समझते हैं कि यह नया ऐप काम कैसे करेगा। दरअसल आधार के इस नए ऐप के जरिए फेस आईडी और QR कोड स्कैन किए जाएंगे जिससे डिजिटल वेरिफिकेशन किया जाएगा। इसके अलावा इस नए ऐप से यूजर्स की अनुमति के बिना डाटा भी शेयर नहीं होगा। प्राइवेसी में और भी इजाफा किया जाएगा। ऐसे में अब वेरिफिकेशन करवाने के लिए डॉक्यूमेंट या फोटोकॉपी की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप होटल, एयरपोर्ट पर फोटोकॉपी देने की जगह आधार के नए ऐप से स्कैन कर सकते हैं और इस आधार के नए ऐप से फर्जीवाड़ा और एडिटिंग की कोई गुंजाइश भी नहीं रहेगी।

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !