Hindi News

थ्रस्ट कंट्रोलर भी ठीक, ना ही कोई मेकैनिकल इशू फिर भी इंजन फैल ? पढ़िए अहमदाबाद प्लेन क्रैश की शुरूआती AAIB रिपोर्ट में क्या बताया गया

Written by:Ronak Namdev
Published:
पिछले महीने 12 जून को एयर इंडिया फ्लाइ AI171 क्रैश हो गई थी जिसमें सवार 241 में से 240 लोगों की मृत्यु हो गई थी हाल ही में इस क्रैश को लेकर AAIB की प्रारंभिक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें सभी सारी बातें बताई गई है।
थ्रस्ट कंट्रोलर भी ठीक, ना ही कोई मेकैनिकल इशू फिर भी इंजन फैल ? पढ़िए अहमदाबाद प्लेन क्रैश की शुरूआती AAIB रिपोर्ट में क्या बताया गया

इस रिपोर्ट में बताया गया है कि प्लेन के हवा में उड़ने के तीन सेकंड के बाद ही दोनों इंजन के फ्यूल कट ऑफ स्विच चालू से बंद कंडीशन में चले गए थे जिसकी वजह से दोनों इंजन तक फ्यूल नहीं पहुंच सका और जिसकी वजह से दोनों ही इंजन ठप हो गए।

ब्लैक बॉक्स में पायलट कॉकपिट में जो बातें हुई थी उन्हें पूरी तरह से रिकवर कर लिया गया है जिसमें यह सामने आया कि फ्लाइट के में पायलट ने दूसरे से पूछा कि ‘ तुमने फ्यूल कट क्यों किया ‘ इसके बाद दूसरे ने यह जवाब दिया कि ‘ मेने नहीं किया ‘ जो दर्शाता है कि यह गड़बड़ी पायलेट्स के द्वारा तो नहीं की गई है लेकिन फिर भी उनके ऊपर शंका जताई जा रही है वहीं दूसरी ओर एयर इंडिया के सीईओ कैपेबल विल्सन ने बताया कि एयरक्राफ्ट में किसी भी तरह की कोई मैकेनिक दिक्कत नहीं थी और ना ही कोई रूटिंग चेकअप में दिक्कत थी।

पायलट को लेकर क्यों उठ रहे हैं सवाल

इस प्लेन को ऑपरेट करने वाले दोनों ही पायलट काफी ज्यादा एक्सपीरियंस थे फ्लाइट के कैप्टन सुमित सभरवाल के पास 15000 घंटे से भी ज्यादा का फ्लाइट उड़ने का अनुभव था वही को पायलट क्लाइव कुंदर के पास भी 3000 घंटे से भी ज्यादा फ्लाइंग एक्सपीरियंस था। इसके अलावा दोनों ने ही प्लेन उड़ने से पहले जो टेस्ट किए जाते हैं उन्हें भी पूरी तरह से पास कर लिया और जरूरी आराम भी उन्हें मिला था। फिर भी कॉकपिट में हुई उनकी बातों से लग रहा है कि दोनों के बीच में कुछ ना कुछ कंफ्यूजन था, क्योंकि यह जो फ्यूल स्विच होता है इसे बंद करना आसान नहीं होता है इसे किसी पायलट द्वारा या फिर मेंटेनेंस या रुटीन चेकअप के दौरान ही बंद किया जा सकता है, फिर भी अभी काफी सारी संभावनाएं हैं, जो आने वाली रिपोर्ट में सामने आएगी।

AAIB की रिपोर्ट के बाद आया सीईओ का बयान

शुरुआती रिपोर्ट आने के बाद एयर इंडिया के सीईओ ने कहा कि हमें बयान बाजी पर ध्यान न देते हुए इन चीजों पर ध्यान देना चाहिए कि रिपोर्ट में ना ही कोई विमान या इंजन में खराबी होने की कोई जानकारी पाई गई है और ना ही किसी भी तरह का कोई मेंटेनेंस रूटिंग चेकअप या फिर फ्यूल क्वालिटी में कोई कमी पाई गई है यहां तक की फ्लाइट के पहले दोनों पायलेट्स का ब्रेक एनालिसिस द्वारा टेस्ट भी किया गया था और उनकी मेडिकल कंडीशन भी सही थी, जिसे लेकर भी कोई गलती सामने नहीं आई है।

Ronak Namdev
लेखक के बारे में
मैं रौनक नामदेव, एक लेखक जो अपनी कलम से विचारों को साकार करता है। मुझे लगता है कि शब्दों में वो जादू है जो समाज को बदल सकता है, और यही मेरा मकसद है - सही बात को सही ढंग से लोगों तक पहुँचाना। मैंने अपनी शिक्षा DCA, BCA और MCA मे पुर्ण की है, तो तकनीक मेरा आधार है और लेखन मेरा जुनून हैं । मेरे लिए हर कहानी, हर विचार एक मौका है दुनिया को कुछ नया देने का । View all posts by Ronak Namdev
Follow Us :GoogleNews