Hindi News

पीएम किसान : जल्द पूरे कर लें ये 4 काम, इस दिन जारी हो सकती है 21 वीं किस्त, फिर मिलेंगे 2000-2000 रू, इन्हें नहीं मिलेगा लाभ

Written by:Pooja Khodani
Published:
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के नियमानुसार, पहली किस्त अप्रैल-जुलाई के बीच, दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर के बीच और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच जारी की जाती है।
पीएम किसान : जल्द पूरे कर लें ये 4 काम,  इस दिन जारी हो सकती है 21 वीं किस्त, फिर मिलेंगे  2000-2000 रू,  इन्हें नहीं मिलेगा लाभ

पीेएम किसान सम्मान निधि योजना केन्द्र सरकार की एक बड़ी योजना है, जिसके तहत 9.70 करोड़ किसानों को सालाना 6,000 मिलते है। यह राशि हर 4 माह में 3 समान किस्तों में 2-2 हजार के रूप में दी जाती है। यह पैसा डीबीटी ट्रांसफर के जरिए सीधे किसानों के खाते में भेजा जाता है। यह लाभ उन किसानों को मिलता है, जिनके पास 2 हेक्टेयर तक जमीन है और जो भारत के नागरिक है।अबतक योजना की 20 किस्तें जारी हो चुकी है और अब 9 करोड़ किसानों को 21वीं किस्त का इंतजार है।ध्यान रहे अगली किस्त का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा जिन्होंने ई केवाईसी, भू-सत्यापन, फॉर्मर रजिस्ट्री और मोबाईल आधार से लिंक का काम पूरा कर लिया है।इसके अलावा आवेदन फॉर्म में नाम , पता, मोबाईल नंबर, आधार संख्या गलत हो गई है तो सुधार कर लें अन्यथा किस्त के लाभ से वंचित हो सकते है।

अगले हफ्ते जारी हो सकती है पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के नियमानुसार, पहली किस्त अप्रैल-जुलाई के बीच, दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर के बीच और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच जारी की जाती है। संभावना है कि बिहार चुनाव के नतीजों के बाद नवंबर के दूसरे हफ्ते में किस्त की राशि जारी की जा सकती है। हालांकि अभी केन्द्र सरकार की तरफ से फाइनल डेट जारी नहीं की गई है। हालांकि अबतक बाढ़ प्रभावित 4 राज्यों पंजाब, उत्तराखंड जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के किसानों के खाते में 21वीं किस्त के 2000-2000 रुपए भेज दिए गए है। किसी भी प्रकर की समस्या आने पर किसान ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in ,हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर संपर्क कर सकते है।

इन किसानों को नहीं मिलता है लाभ

पीएम किसान योजना के तहत, जिन किसानों की आर्थिक स्थिति बेहतर है, उन्हें लाभ नहीं दिया जाएगा और वे पात्र नहीं माने जाएंगे।इसके अलावा कोई किसान अपात्र है और उसने लाभ लिया है तो उससे सरकार वसूली करेगा और उन्हें वो सारे पैसे वापस करने होंगे जो उन्होंने सरकार के किस्त के रुप में लिए है।

  • संस्थागत जमीन के मालिक है तो आपको पैसा वापस लौटाना होगा।
  • संवैधानिक पदों पर बैठे या पहले बैठ चुके लोग तो आप योजना के पात्र नहीं होंगे।
  • पूर्व और मौजूदा मंत्री, नगर निगमों के वर्तमान मेयर, जिला पंचायतों के पूर्व और मौजूदा अध्यक्ष
    केंद्र या राज्य सरकार के मंत्रालयों/कार्यालयों/विभागों और इसकी क्षेत्रीय इकाइयों के सरकारी अधिकारी या कर्मचारी
  • सरकारी नौकरी से रिटायर्ड अधिकारी और कर्मचारी
  • स्थानीय निकायों के नियमित कर्मचारी (मल्टी टास्किंग स्टाफ/श्रेणी IV/समूह D कर्मचारियों को छोड़कर)
  • सभी पेंशनर्स, जिनकी मासिक पेंशन 10,000 रुपये या उससे ज्यादा है (मल्टी टास्किंग स्टाफ/श्रेणी IV/समूह D कर्मचारियों को छोड़कर)
  • टैक्सपेयर्स, पंजीकृत डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, चार्टर्ड अकाउंटेंट और आर्किटेक्ट जैसे पेशेवर जो प्रैक्टिस करके अपना पेशा चला रहे हैं।

कैसे करें Farmer Registry

अब पीएम किसान योजना का लाभ उन्हीं किसानों को मिलेगा जो Farmer Registry में रजिस्टर्ड होंगे।किसान Farmer Registry App, पोर्टल या नजदीकी CSC सेंटर से रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।बिना रजिस्ट्रेशन के योजना का फायदा नहीं मिलेगा।

  • ऑनलाइन फॉर्मर रजिस्ट्री कराने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें।
  • सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट http://www.upfr.agristack.gov.in पर जाएं
  • यह अपना मोबाइल नंबर व आधार नंबर डालें और ओटीपी से वेरिफिकेशन करें।
  • इसके बाद अपनी जमीन और बैंक अकाउंट की डिटेल दर्ज करें।
  • जानकारी सबमिट करें और रजिस्ट्री नंबर प्राप्त करें।

जानिए ऑनलाइन कैसे करें e-KYC

  • सबसे पहले PM kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद ‘Farmers Corner’ को सिलेक्ट करें।
  • इसके बाद e-KYC ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब अपना आधार नंबर एंटर करें और Get OTP ऑप्शन सिलेक्ट करें।
  • अब अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मिले OTP को एंटर करें और सबमिट करें।

PM KISAN YOJANA: लिस्ट में कैसे चेक करें अपना नाम

  • प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।अब farmer corner पर क्लिक करें।
  • फॉर्मर कॉर्नर पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां beneficiary list के विकल्प का चयन करें।इसके बाद एक फॉर्म खुलेगा।
  • इसमें पहले राज्‍य, फिर जिला, ब्‍लॉक और गांव का नाम चुनें।
  • सभी जानकारी को भरने के बाद get report पर क्लिक करें।
  • इस प्रक्रिया को पूरी करते ही आपके सामने आपके गांव के पीएम किसान योजना के लाभार्थियों की लिस्‍ट खुल जाएगी।
  • लिस्‍ट में अगर आपका नाम है, तो आपके खाते में भी पैसे आएंगे।
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews