देश के दो बड़े राज्यों पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। दरअसल सुबह 7 बजे से शुरू हुई वोटिंग के दौरान कई जगहों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। हालांकि चुनाव आयोग ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं ताकि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से पूरा हो सके। वहीं पश्चिम बंगाल में पहले चरण में 152 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं जबकि तमिलनाडु की सभी 234 सीटों के लिए एक ही चरण में मतदान हो रहा है। कई जिलों में सुबह से ही लोग पोलिंग बूथ पर पहुंचने लगे थे।
वहीं बंगाल के मालदा, बीरभूमि और आसनसोल जैसे इलाकों में महिलाओं की बड़ी भागीदारी देखी गई। इसी तरह तमिलनाडु के शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में भी मतदाता उत्साह के साथ वोट डालने पहुंचे हैं।
अभिनेता और नेताओं के वोट डालने से बढ़ी हलचल
दरअसल चेन्नई के कई पोलिंग बूथों पर फिल्म अभिनेता और नेताओं के वोट डालने पहुंचने पर भारी भीड़ जमा हो गई। अभिनेता अजित कुमार ने चेन्नई के थिरुवनमियूर इलाके में अपना वोट डाला। उनके बूथ पर पहुंचते ही बड़ी संख्या में प्रशंसक जमा हो गए। लोगों की भीड़ उनकी एक झलक पाने के लिए आगे बढ़ने लगी, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई। वहीं इसी दौरान अभिनेता और TVK के प्रमुख विजय भी वोट डालने पहुंचे। ऐसे में उनके आने पर भीड़ और ज्यादा बढ़ गई। सुरक्षा कर्मियों को स्थिति संभालने के लिए अतिरिक्त व्यवस्था करनी पड़ी।
इसके अलावा तमिल सिनेमा के अभिनेता ने भी चेन्नई में गौतम कार्तिक ने मतदान किया। वहीं बीजेपी की उपाध्यक्ष खुशबू सुंदर ने मायलापुर के एक पोलिंग बूथ पर अपना वोट डाला।
बंगाल-तमिलनाडु चुनाव का समीकरण समझें
दरअसल पश्चिम बंगाल में इस बार मुख्य मुकाबला TMC और BJP के बीच माना जा रहा है। चुनाव आयोग ने संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए हैं और कई जगह वेबकास्टिंग के जरिए लाइव निगरानी की जा रही है। राज्य की बाकी 142 सीटों पर दूसरे चरण में 29 अप्रैल को मतदान होगा जबकि परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे।
वहीं तमिलनाडु में मुकाबला मुख्य रूप से DMK+ कांग्रेस और AIADMK+ BJP गठबंधनों के बीच है। डीएमके के साथ कांग्रेस है, जबकि एआईएडीएमके के साथ बीजेपी चुनाव मैदान में है। वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र की बारामती विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव कराया जा रहा है। यह सीट अजित पवार के निधन के बाद खाली हुई थी। इस सीट पर उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार चुनाव मैदान में हैं।






