Hindi News

DA Hike : कर्मचारियों-पेंशनर्स के महंगाई भत्ते में वृद्धि, वित्त विभाग का आदेश जारी, जानें कब खाते में बढ़कर आएगी सैलरी

Written by:Pooja Khodani
Published:
बढ़ा हुआ डीए अक्टूबर 2025 की देय सैलरी से शुरू होगा, जबकि डीआर नवंबर 2025 की देय पेंशन के साथ लागू होगा।
DA Hike : कर्मचारियों-पेंशनर्स के महंगाई भत्ते में वृद्धि, वित्त विभाग का आदेश जारी, जानें कब खाते में बढ़कर आएगी सैलरी

Kerala Employees DA Hike 2025: केरल के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। होली से पहले राज्य की पिनराई विजयन सरकार ने सरकारी कर्मचारियों व पेंशन धारकों के बाद शिक्षकों को बड़ा तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने इनका महंगाई भत्ता बढ़ा दिया है।ये आदेश यूजीसी, एआईसीटीई और चिकित्सा शिक्षा योजनाओं के तहत शिक्षण कर्मचारियों और पेंशनभोगियों पर लागू होगा। लेकिन राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड और राज्य सड़क परिवहन निगम जैसे संगठनों पर लागू नहीं होगा, इनके लिए अलग से आदेश जारी किए जाएंगे।

जानिए किन कर्मचारियों का कितना बढ़ा महंगाई भत्ता

  • वित्त विभाग के आदेश के तहत, जो शिक्षण कर्मचारी जनवरी 2016 या उसके बाद संशोधित वेतनमान में स्थानांतरित हुए हैं, उनका डीए बढ़ाकर 42 प्रतिशत से 46 प्रतिशत कर दिया गया है।
  • जनवरी 2006 या उसके बाद से प्रभावी छठे वेतनमान में बने रहने वाले ऐसे शिक्षण कर्मचारियों के लिए डीए 221 फीसदी से बढ़ाकर 230 फीसदी कर दिया गया है।
  • जिस यूजीसी पेंशनभोगियों की पेशन 2020 के सरकारी आदेश के अनुसार संशोधित की गई थी, उनका डीआर भी 42 फीसदी से बढ़कर 46 फीसदी हो जाएगा।
  • जिनकी पेंशन 2020 के आदेश के अनुसार संशोधित नहीं की गई थी, उनका डीआर 221 प्रतिशत से बढ़ाकर 230 प्रतिशत हो जाएगा।बढ़ा हुआ डीए अक्टूबर 2025 की देय सैलरी से शुरू होगा, जबकि डीआर नवंबर 2025 की देय पेंशन के साथ लागू होगा।
  • इससे पहले कर्मचारियों, शिक्षकों, सहायता प्राप्त स्कूलों, निजी कॉलेजों और पॉलिटेक्निक के कर्मचारियों, पूर्णकालिक आकस्मिक कर्मचारियों और स्थानीय निकायों के कर्मचारियों और पेंशनभोगिया को डीए व डीआर 18 फीसदी से बढ़ाकर 22 फीसदी किया था।

अबतक इन राज्यों के कर्मचारियों का बढ़ चुका है डीए

  • दिवाली से पहले केन्द्र सरकार ने केन्द्रीय कर्मचारियों व पेंशनर्स के महंगाई भत्ते और राहत की दरों में 3% की वृद्धि की थी, जिसके बाद जनवरी 2025 से डीए 55% से बढ़कर 58% हो गया है। केंद्र के बाद अब राज्य सरकारों ने भी डीए वृद्धि की घोषणा करना शुरू कर दिया है।
  • अबतक राजस्थान, गुजरात, बिहार, सिक्किम, हरियाणा, उत्तराखंड, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश , हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, जम्मू कश्मीर, असम, झारखंड, अरूणाचल प्रदेश और ओडिशा सरकार ने अपने कर्मचारियों पेंशनरों का DA बढ़ा दिया है।बढ़े हुए डीए का लाभ कर्मचारियों की सैलरी व पेंशनर्स की पेंशन में अक्टूबर की सैलरी के साथ नवंबर में दिया जाएगा ।