Hindi News

बड़ी खबर : अरविंद केजरीवाल ने क्यों कहा वे राजनीति छोड़ देंगे?

Written by:Atul Saxena
Published:
बड़ी खबर : अरविंद केजरीवाल ने क्यों कहा वे राजनीति छोड़ देंगे?

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP)  को चुनौती देते हुए एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि यदि भाजपा में दम है, हिम्मत है तो एमसीडी (MCD) के चुनाव टाइम पर करा कर दिखाए और जीत कर दिखाए हम राजनीति छोड़ देंगे।

दिल्ली नगर निगम यानि एमसीडी के चुनाव टाले जाने के बाद से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भाजपा पर आग बबूला हैं। वे लगातार आरोप लगा रहे हैं कि अपनी हार से घबराकर भाजपा दिल्ली नगर निगम के चुनाव को टाल रही है।

ये भी पढ़ें – केंद्र और राज्य सरकार की बड़ी योजना, MP के नाम जुड़ेगी एक और उपलब्धि, मिलेगी आर्थिक मजबूती

केंद्रीय कैबिनेट द्वारा दिल्ली की तीनों नगर निगमों को एक करने वाले विधेयक को मंजूरी दिए जाने के अगले ही दिन आज अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी को खुली चुनौती दी। उन्होंने दिल्ली विधानसभा के बाहर मीडिया से बात करते हुए कहा कि  भारतीय जनता पार्टी खुद को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी कहती है और दिल्ली की एक छोटी सी पार्टी से घबरा गए हैं।

ये भी पढ़ें – कर्मचारियों को लेकर मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, आदेश जारी

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इतनी बड़ी पार्टी दिल्ली के छोटे से चुनाव से घबरा गई।  वह क्या हिम्मत है ? उन्होंने कहा कि मैं चुनौती देता हूँ भाजपा को, कि यदि हिम्मत है तो एमसीसी के चुनाव टाइम पर करा कर दिखा दो और जीत कर दिखा दो हम राजनीति छोड़ देंगे।

ये भी पढ़ें – एमपी हाई कोर्ट ने मध्य प्रदेश सरकार को जारी किया नोटिस, यहाँ पढ़ें पूरा मामला

केजरीवाल ने कहा –  भाजपा का दिल्ली नगर निगम के चुनाव टालना शहीदों का अपमान है जिन्होंने अंग्रेजों को देश से भगाकर देश में जनतंत्र स्थापित करने के लिए कुरबानियाँ दीं थीं। आज ये हार के डर से दिल्ली नगर निगम के चुनाव टाल रहे हैं, कल ये राज्यों और देश के चुनाव टाल देंगे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews