दतिया// सत्येंद्र रावत. दतिया पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरडी प्रजापति एवं एसडीओपी के मार्गदर्शन में टीआई योगेंद्र सिंह दांगी थाना कोतवाली दतिया एवं टीआई राजू रजक थाना प्रभारी सिविल लाइन द्वारा पुलिस टीम गठित की गई दिनांक 03/03/2020 को फरियादिया भारती पत्नी धर्मेंद्र सिंह भदौरिया निवासी छोटा बाजार दतिया ने रिपोर्ट की कि मुड़िया की चक्की के पास मोड़ पर मोटरसाइकिल से 3 लड़के आए और एकदम झपट्टा मारकर मेरे गले से सोने की चेन छीन ली जो करीब 1 तोला की थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली के अपराध क्रमांक 107/ 20 धारा 392 आईपीसी 11,33 MPDVPK के एक्ट में मुखबिर की सूचना पर से आरोपी राम जी पुत्र मोहन सेन निवासी पकौड़िया महादेव को ठंडी सड़क से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर की अधिया जप्त की गई। प्रकरण में लूटी गई सोने की चैन घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल पल्सर को मेमोरेंडम पर से आरोपी के कब्जे से जप्त की गई आरोपी द्वारा बताया गया। कि लूट में मेरे साथ विक्की चौबे पुत्र संजीव चौबे निवासी बिजोरा जिला भिंड मुकेश पुत्र दयाल पाल निवासी होलीपुरा के थे। जो घटना के बाद से ही फरार हैं शेष दो आरोपियों की तलाश की जा रही है। दतिया पुलिस की तत्परता से 48 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर माल बरामद किया गया। संपूर्ण कार्रवाई में उनि0 रविंद्र कुमार, आर. शिवकुमार, आर. पुष्पेंद्र परिहार, आर. सोमपाल ,आर.राहुल बौद्ध की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
चैन स्मोकर पर कसा शिकंजा, कोतवाली पुलिस एव सिविल लाईन पुलिस की संयुक्त कार्यवाही
Written by:Gaurav Sharma
Published:
लेखक के बारे में
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →






