दिल्ली के मालवीय नगर इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक यहां के हौजरानी में मौजूद लेमन ग्रीन नाम के रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। इस भयावह हादसे में अब तक 21 लोगों की जलकर मौत हो गई है।
दिल्ली अग्निशमन सेवा को सुबह 9:45 पर इस घटना की जानकारी मिली। इसके बाद फायर सर्विस के कर्मचारियों ने बेसमेंट से लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और एंबुलेंस अस्पताल पहुंचाया। कई लोग ऐसे रहे जिन्हें बचाया नहीं जा सका।यह बताया जा रहा है कि जिस समय यह हादसा हुआ उस समय रेस्टोरेंट में 60 से ज्यादा लोग मौजूद थे। जान गवाने वालों में विदेशी भी मौजूद हैं। सुबह नाश्ते के समय यह घटना हुई है।
हादसे में कई लोगों की मौत
इस घटना के संबंध में जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक अब तक 21 लोगों की मौत हो गई है, ये आंकड़ा बढ़ सकता है। यह आशंका जताई जा रही है कि कुछ लोग अभी भी यहां फंसे हो सकते हैं। राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है। आग लगने के बाद कई लोगों को अपनी जान बचाने के लिए बिल्डिंग से नीचे कूदता देखा गया। स्थानीय लोगों ने बिल्डिंग के आगे जमीन पर गद्दे लगा दिए थे। जिसके बाद लोग बालकनी और खिड़की से नीचे कूदे।
Delhi: A fire broke out at Lemon Green Restaurant in Malviya Nagar. Ten fire tenders and emergency vehicles were deployed. Three people were rescued from the basement and taken to the hospital. The fire has been brought under control pic.twitter.com/e1BJDZ4ZIN
— IANS (@ians_india) June 3, 2026
प्रशासन का क्या कहना
इस हादसे के बारे में डिस्ट्रिक्ट एसडीम जितेंद्र कुमार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक जैसे ही सूचना मिली। वैसे ही सभी बलों को सूचित कर मौके पर रवाना किया गया। इमारत के बेसमेंट में रेस्टोरेंट चलाया जा रहा था और आग किस वजह से लगी है फिलहाल इसका कारण सामने नहीं आया है।
पुलिस द्वारा यह भी बताया गया कि इस तरह का हादसा दोबारा ना हो इसलिए सख्त कार्रवाई करने की आवश्यकता है। रेस्टोरेंट कैसे और किस लाइसेंस के आधार पर चलाए जा रहा था इसकी जांच भी की जाएगी। बता दें कि जब BSEB ने बिजली सप्लाई बंद की उसके बाद आग नियंत्रण में आ सकी।
PM मोदी ने की मुआवजे की घोषणा
मालवीय नगर में हुई आज की घटना में मारे गए लोगों की जानकारी सामने आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुख जताते हुए देखा गया। उन्होंने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए देने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री में कहा दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग की घटना में लोगों की जान जाना बेहद दुखद है। जिन लोगों ने अपने परिजनों को खोया है उनके प्रति मेरी गहरीसंवेदनाएं हैं। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रशासन हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष की ओर से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए और घायलों को 50000 रुपए दिए जाएंगे।
The loss of lives due to a fire incident in Malviya Nagar, Delhi is tragic. My condolences to those who have lost their loved ones. Wishing a speedy recovery to the injured. Authorities are providing all possible assistance to those affected.
An ex-gratia of Rs. 2 lakh from…
— PMO India (@PMOIndia) June 3, 2026






