Hindi News

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल- इन नेताओं को मिली प्रदेश अध्यक्ष-नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:
कांग्रेस में बड़ा फेरबदल- इन नेताओं को मिली प्रदेश अध्यक्ष-नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी

देहरादून, डेस्क रिपोर्ट। बीजेपी (BJP) की तरह कांग्रेस भी आगामी चुनावों की तैयारियों में जुट गई है। पंजाब के बाद उत्तराखंड कांग्रेस (Uttarakhand Congress) में बड़ा फेरबदल किया गया है।गणेश गोदियाल (Ganesh Godiyal) को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष और प्रीतम सिंह को नेता प्रतिपक्ष (opposition leader)  की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वही पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत (Harish Rawat) को चुनाव प्रचार समिति का प्रमुख नियुक्त किया गया है।हरीश रावत को पंजाब कांग्रेस के प्रभारी के तौर पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर यह तोहफा माना जा रहा है।

यह भी पढ़े.. MP Weather Alert: मप्र के 2 दर्जन से ज्यादा जिलों में भारी बारिश के आसार, रेड अलर्ट जारी

यह लिस्ट अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी की गई है, इसके तहत कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रीतम सिंह (Pritam Singh) को विधायक दल का नेता  भी नियुक्त किया जो इससे पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे थे। इसके अलावा आर्येंद्र शर्मा को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा कार्यकारी अध्यक्ष, नेता विधायक दल, सह अध्यक्ष, संयोजक चुनाव कमेटी और कोषाध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से नियुक्त कर दिया है।वही साफ हो गया है कि वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की अगुवाई में आगामी चुनाव लड़ेगी।

आगामी चुनावों को देखते हुए इन नियुक्तियं में क्षेत्रीय और जातीय समीकरण को भी साधने का पूरा प्रयास किया गया है। रावत और प्रीतम सिंह दोनों राजपूत समुदाय से आते हैं तो गोदियाल ब्राह्मण समाज से आते हैं। गोदियाल 2 बार उत्तराखंड विधानसभा के सदस्य रहे हैं। वह 2012 के विधानसभा चुनाव में पौड़ी गढ़वाल जिले की श्रीनगर विधानसभा सीट से चुनाव जीते थे। 2017 के चुनाव में वह हार गए थे। वही पिछले दिनों कांग्रेस की वरिष्ठ नेता इंदिरा हृद्येश के निधन के कारण नेता प्रतिपक्ष का पद खाली हो गया था।

यह भी पढ़े.. UPPSC Recruitment 2021: 3000 से ज्यादा पदों पर निकली है भर्ती, अच्छी मिलेगी सैलरी

इन्हें बनाया कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष
प्रो. जीत राम, भुवन कापड़ी, रंजीत रावत और तिलक राज बेहड़।

चुनाव प्रचार समिति
हरीश रावत को अध्यक्ष, प्रदीप टम्टा को उपाध्यक्ष, दिनेश अग्रवाल को संयोजन बनाया गया है। इनके अलावा नारायण राम आर्य, मंत्री प्रसाद नैथानी, हरीश धामी, विक्रम सिंह, नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा, हेमेश खर्कवाल, हाजी तस्लीम अहमद, गोदावरी थपलियाल को सदस्य बनाया गया है।

प्रदेश कांग्रेस कोर कमेटी
देेवेंद्र यादव को अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि गणेश गोदियाल, प्रीतम सिंह, हरीश रावत, किशोर उपाध्याय, प्रदीप टम्टा, काजी निजामुद्दीन, प्रकाश जोशी, करण मेहरा, नव प्रभात, राजेंद्र भंडारी, मयूख मेहर, मनीष खंडूरी, आदेश चौहान, ममता राकेश और आयेंद्र शर्मा को सदस्य बनाया गया है।

प्रदेश समन्वय समिति
किशोर उपाध्याय को अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि हरीश रावत, प्रदीप टम्टा, काजी निजामुद्दीन, करन मेहरा, प्रकाश जोशी, नवप्रभात, आर्येन्द्र शर्मा, विजय सारस्वत, धीरेन्द्र प्रताप सिंह और राजीव महर्षि को सदस्य बनाया गया है।

प्रदेश मेनीफैस्टो कमेटी
नवप्रभात अध्यक्ष, महेन्द्र पाल उपाध्यक्ष और सूर्यकांत धस्माना संयोजक बनाए गए हैं। जबकि मनोज रावत, मातबर सिंह कंडारी, फुकरान अहमद, मदन सिंह बिष्ट, मनोज तिवारी, प्रेमानंद महाजन, संजय पालीवाल, हाजी सरबरयार खान, सतपाल ब्रह्मचारी, जगतार सिंह बाजवा, लक्ष्मी राणा और नानक चन्द को सदस्य बनाया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews