Hindi News

इन कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, डीए के बाद अब 2 भत्तों में इजाफा, खाते में बढ़कर आएगी सैलरी

Written by:Pooja Khodani
Published:
सातवें वेतन आयोग की सिफारिश के अनुसार, जब महंगाई भत्ता 50% के पार पहुंच जाए तो एचआरए समेत अन्य भत्तों में इजाफा किया जाएं , इसी के तहत बीते महीनों केन्द्र सरकार के अलग-अलग विभागों ने 13 प्रमुख भत्तों में 25% की बढ़ोतरी की थी।
इन कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, डीए के बाद अब 2 भत्तों में इजाफा, खाते में बढ़कर आएगी सैलरी

7th Pay Commission DA Hike : केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। दिवाली से पहले केन्द्र की मोदी सरकार ने एक करोड़ से अधिक केन्द्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की वृद्धि की थी, जिसके बाद डीए 50 से बढ़कर 53% पहुंच गया है।चुंकी नई दरें जुलाई 2024 से लागू की गई है, ऐसे में जुलाई अगस्त और सितंबर महीने का एरियर भी मिलेगा।इसी के साथ अब नए साल से पहले केन्द्र सरकार ने कुछ कर्मचारियों के 2 भत्तों में इजाफा किया है।

सातवें वेतन आयोग की सिफारिश के अनुसार, जब महंगाई भत्ता 50% के पार पहुंच जाए तो एचआरए समेत अन्य भत्तों में इजाफा किया जाएं , इसी के तहत बीते महीनों केन्द्र सरकार के अलग-अलग विभागों ने 13 प्रमुख भत्तों में 25% की बढ़ोतरी की थी। इसमें एचआरए, स्पेशल अलाउंस, एजुकेशन अलाउंस जैसे भत्ते शामिल थे।अब स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (MoH&FW) ने कुछ पात्र कर्मचारियों के लिए ड्रेस अलाउंस और नर्सिंग अलाउंस में वृद्धि की है।

इन कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (MoH&FW) ने ड्रेस अलाउंस और नर्सिंग अलाउंस में 25% इजाफे किया है। मंत्रालय ने यह घोषणा 50% DA बढ़ोतरी के बाद अन्य भत्तों में होने वाले इजाफे के तहत की  गई है।इन दोनों भत्तों में संशोधन का लाभ केंद्र सरकार और केंद्र शासित प्रदेश के अंतर्गत आने वाले सभी अस्पतालों के साथ-साथ एम्स नई दिल्ली, पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ और जेआईपीएमईआर पांडिचेरी जैसे केंद्र सरकार से समर्थन प्राप्त निकायों सहित पर लागू होगा।

वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों को मिलते हैं ये भत्ते

मकान किराया भत्ता या एचआरए, लोकेशन भत्ता, वाहन भत्ता, विकलांग महिलाओं के बच्चों के लिए विशेष भत्ता, बच्चों की शिक्षा भत्ता, होटल में रुकने का भत्ता, शहर के भीतर यात्रा के लिए रिम्बर्समेंट, दैनिक भत्ता, पोशाक भत्ता आदि। इसके अतिरिक्त, सेवानिवृत्ति ग्रेच्युटी और मृत्यु ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा 25% बढ़ाकर 20 लाख रुपये से 25 लाख रुपये कर दी गई है, जो 1 जनवरी, 2024 से प्रभावी है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !