Hindi News

कर्मचारियों- पेंशनरों को सौगात, महंगाई भत्ते में वृद्धि, 4 महीने का एरियर भी मिलेगा, आदेश हुए जारी, जून में खाते में बढ़कर आएगी सैलरी

Written by:Pooja Khodani
Published:
सातवें वेतनमान के तहत महंगाई भत्ते (DA) में 2% की बढ़ोतरी के बाद अब राजस्थान की भजनलाल सरकार ने 5वें और छठे वेतनमान के तहत आने वाले कर्मचारियों व पेंशनरों के डीए में बढ़ोत्तरी के आदेश जारी किए है।
कर्मचारियों- पेंशनरों को सौगात, महंगाई भत्ते में वृद्धि,  4 महीने का एरियर भी मिलेगा, आदेश हुए जारी,  जून में खाते में बढ़कर आएगी सैलरी

Rajasthan Employees DA Hike : राजस्थान के लाखों कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए खुशखबरी है। राज्य की भजनलाल सरकार ने 7वें वेतन आयोग के बाद अब पांचवें और छठे वेतन आयोग के कर्मचारियों व पेंशनरों को बड़ा तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते व राहत में 11% और 6% की वृद्धि की है। नई दरें जनवरी 2025 से लागू होंगी, ऐसे में  एरियर मिलेगा।

वित्त विभाग के आदेश के मुताबिक, 1 जनवरी 2025 से पांचवे और छठे वेतनमान के तहत महंगाई भत्ते में क्रमशः 11% और 6% की बढ़ोतरी की गई है।इस के बाद अब पांचवें वेतनमान में आने वाले कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 455 प्रतिशत से बढ़ाकर 466 प्रतिशत और छठे वेतनमान वाले कर्मचारियों का DA 246 प्रतिशत से बढ़ाकर 252 प्रतिशत कर दिया गया है।जनवरी से अप्रैल 2025 तक के एरियर का भी भुगतान किया जाएगा। मई के वेतन व पेंशन में बढ़े हुए डीए का लाभ जून में मिलेगा।

अप्रैल में बढ़ा था 7वें वेतन आयोग के कर्मचारियों का डीए

अप्रैल के महीने में राजस्थान सरकार ने 7वें वेतन आयोग के तहत आने वाले 12.50 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ते व राहत में 2% की वृद्धि की थी, जिसके बाद डीए 53% से बढ़कर 55% हो गया है। नई दरें जनवरी 2025 से लागू की गई, ऐसे में एरियर की राशि जीपीएफ खाते में जमा होगी।अब राज्य कर्मचारियों का डीए केन्द्र के समान हो गया है।

DA Hike Order

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews