UCIL Employees DA Hike : यूरनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। यूसील प्रबंधन ने कर्मचरियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि की है। इस वृद्धि से 4,000 कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। कर्मचारियों के वेतन में न्यूनतम 500 और अधिकतम 2000 रुपये की वृद्धि होगी।
आदेश के मुताबिक, यूसिल प्रबंधन ने अपने कर्मियों के महंगाई भत्ते में 1.9 प्रतिशत की वृद्धि की है, जिसके बाद डीए 42.8 प्रतिशत से बढ़कर 44.7 प्रतिशत हो गया है। नई दरें जनवरी 2025 से लागू होंगी। नई दरों का लाभ जनवरी में वेतन के साथ मिलेगा।।कंपनी प्रबंधन ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।
ये भी पढ़ें
1मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए विपक्ष ने दिया नोटिस, 190 सांसदों के हस्ताक्षर, जानें क्या है पूरा मामला
2कर्मचारियों-पेंशनर्स के लिए काम की खबर, खुला 8वें वेतन आयोग का पोर्टल, 30 अप्रैल तक भेज सकते है सुझाव, जानें प्रक्रिया
3गर्मी की छुट्टियों के लिए तैयार भारतीय रेलवे, चलाई जाएगी कई समर स्पेशल ट्रेन, बढ़ाए गए ट्रेनों के फेरे
4PM Kisan: 9 करोड़ 32 लाख किसानों को मिलेगी सौगात, आज प्रधानमंत्री मोदी जारी करेंगे 22वीं किस्त, खाते में आएंगे 2000-2000 रु
मार्च में बढ़ेगी केन्द्रीय कर्मंचारियों का महंगाई भत्ता
- केंद्र सरकार द्वारा हर साल 2 बार केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की दरों में संशोधन किया जाता है, जो अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक इंडेक्स के छमाही आंकड़ों पर निर्भर करता है। यह वृद्धि हर साल जनवरी/जुलाई से की जाती है, जिसका ऐलान फरवरी मार्च और सितंबर अक्टूबर के आसपास होता है।
- वर्तमान में केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों को जुलाई 2024 से 53 फीसदी महंगाई भत्ते और महंगाई राहत का लाभ मिल रहा है और अब जनवरी 2025 से नई दरें जारी होना है। उम्मीद है कि होली के आसपास महंगाई भत्ते और राहत में फिर वृद्धि हो सकती है। यह वृद्धि 7th Pay Commission के तहत की जाएगी।इसका लाभ जुलाई 47 लाख केन्द्रीय कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनरों को मिलेगा।