देश के करोड़ों किसानों को बड़ी सौगात मिलने वाली है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शुक्रवार (शाम 5 बजे) को असम के गुवाहाटी से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगे। इसके तहत 9 करोड़ 32 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में ₹18,640 करोड़ से अधिक की धनराशि का हस्तांतरण किया जाएगा। इससे पहले 19 नवंबर 2025 को 21वीं किस्त जारी की गई थी। किसान अपनी पात्रता PM Kisan वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर Know Your Status (KYS) विकल्प के जरिए, या Kisan eMitra चैटबॉट की मदद से जांच सकते हैं।
PM KISAN YOJANA: हर 4 महीने में मिलते हैं ₹2000-₹2000
- पीएम किसान सम्मान निधि योजना, किसानों के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही एक महत्वपूर्ण और बड़ी योजना है।
- इस योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को प्रति वर्ष ₹6,000 की आर्थिक मदद दी जाती है।
- यह राशि ₹2,000 की 3 समान किस्तों में हर 4 महीने के अंतराल पर सीधे किसानों के बैंक खाते में (DBT के माध्यम से) भेजी जाती है।
- इससे किसानों को बीज, उर्वरक, उपकरण एवं अन्य कृषि आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायता मिलती है।
- पीएम किसान योजना के नियम के अनुसार, पहली किस्त अप्रैल-जुलाई के बीच, दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर के बीच और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच जारी की जाती है।
महत्वपूर्ण दस्तावेज
e-KYC अनिवार्य
- केंद्र सरकार ने सभी लाभार्थियों के लिए e-KYC करवाना अनिवार्य कर दिया है।
- यदि आपका केवाईसी अपडेट नहीं है, तो आपकी किस्त रुक सकती है।
- पीएम किसान पोर्टल (pmkisan.gov.in) पर जाकर ओटीपी के जरिए या नजदीकी CSC केंद्र पर जाकर e-KYC करवा सकते हैं।
- गूगल प्ले स्टोर से PM-Kisan App और Aadhaar Face RD App डाउनलोड भी कर सकते हैं।
भू-लेखों का सत्यापन (Land Seeding)
बैंक खाते और आधार के साथ आपकी जमीन के रिकॉर्ड का लिंक होना जरूरी है। ‘No’ स्टेटस होने पर पैसा खाते में नहीं आएगा।
आधार और बैंक खाता लिंक जरूरी
बैंक खाता आधार से लिंक (Aadhaar Seeding) होना चाहिए और DBT (Direct Benefit Transfer) इनेबल होना चाहिए।
फार्मर रजिस्ट्री
अगर राज्य में जरूरी हो, तो Farmer ID जरूर बनवाएं। किसान आईडी (Farmer ID): कुछ राज्यों (जैसे यूपी, राजस्थान, एमपी) में नए पंजीकरण के लिए ‘किसान आईडी’ को अनिवार्य किया जा रहा है, हालांकि पुराने लाभार्थियों के लिए मुख्य फोकस e-KYC पर ही है।
हेल्पलाइन नंबर्स:
- ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in
- हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free), 011-23381092
PM KISAN: ऑनलाइन कैसे करें e-KYC
स्टेप 1: सबसे पहले PM kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2: इसके बाद ‘Farmers Corner’ को सिलेक्ट करें।
स्टेप 3: इसके बाद e-KYC ऑप्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 4: अब अपना आधार नंबर एंटर करें और Get OTP ऑप्शन सिलेक्ट करें।
स्टेप 5: अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मिले OTP को एंटर करें और सबमिट करें।
स्टेप 6: प्रोसेस पूरी होने के बाद e-KYC सफल होने का मैसेज मिलेगा।
कैसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम
- स्टेप 1: सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं
- स्टेप 2 : अब नीचे स्क्रॉल करने पर आपको Farmers Corner ऑप्शन मिलेगा। इसमें दिख रहे बॉक्स में से Beneficiary Status ऑप्शन पर टैप करें।
- स्टेप 3 : इसके बाद पीएम किसान खाता संख्या या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एंटर करें
- स्टेप 4 : अगर आपका फोन नंबर पहले से रजिस्टर नहीं है तो रजिस्टर करें। अब आपके फोन पर आने वाले OTP को एंटर करें
- स्टेप 5 : इसके बाद Get Data पर क्लिक करें जिसके बाद आपको स्क्रीन पर अपने अकाउंट का स्टेटस दिखने लगेगा।






