Hindi News

लाखों अधिकारियों कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, समय से पहले आएगी अक्टूबर की सैलरी, जारी हुए आदेश

Written by:Pooja Khodani
Published:
हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों को नवंबर से पहले अक्टूबर की सैलरी देने का फैसला किया है। सीएम सुक्खू ने ऐलान किया है कि HRTC के कर्मियों को इस बार 28 अक्तूबर को सैलरी जारी की जाएगी।
लाखों अधिकारियों कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, समय से पहले आएगी अक्टूबर की सैलरी, जारी हुए आदेश

Govt Employees October Salary: अक्टूबर का महीना सरकारी कर्मचारियों के लिए लकी साबित होने वाला है।धनतेरस दिवाली के चलते अक्टूबर की सैलरी समय से एक हफ्ते पहले जारी होने वाली है, इसके लिए कई राज्य सरकार (मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश) ने ऐलान करना भी शुरू कर दिया है, वही कुछ (बिहार और यूपी) इसकी तैयारियों में जुटी है।

मध्यप्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों का अक्टूबर का वेतन नवंबर के बजाय अगले हफ्ते ही जारी कर दिया जाएगा।त्यौहारों के चलते राज्य की मोहन यादव सरकार ने यह फैसला लिया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि दीवाली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश के सभी शासकीय सेवकों के 1 नवम्बर को देय अक्टूबर माह का वेतन 28 अक्टूबर की स्थिति में आहरण करने के लिए संबंधित सभी विभागों को आदेशित किया है।

एमपी बिजली कर्मियों को समय से पहले वेतन

मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के अलावा मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के सभी कर्मचारियों, अधिकारियों को भी दीपावली से पूर्व माह अक्टूबर का वेतन भुगतान किया जाएगा।इस संबंध में कंपनी ने केंद्रीय कार्मिक दावा प्रकोष्ठ, मुख्य अभियंता इंदौर क्षेत्र, मुख्य अभियंता उज्जैन क्षेत्र द्वारा अक्टूबर के वेतन दीपावली त्योहार के मद्देजर जारी माह के दौरान ही देने का निर्देश दिया है। इससे सात हजार नियमित श्रेणी के कार्मिकों के अलावा 17 हजार से ज्यादा आउटसोर्स कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।

28 अक्टूबर को हिमाचल कर्मचारियों पेंशनर्स की सैलरी पेंशन 

  • मध्य प्रदेश के अलावा हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने भी 1.80 लाख राज्य कर्मचारियों और 1.70 लाख पेंशनर्स की सैलरी समय से पहले जारी करने का फैसला किया है। सैलरी और पेंशन एडवांस में 28 अक्टूबर को देने के लिए अलग अलग आदेश भी जारी कर दिए गए है।इसके अलावा 4 फीसदी महंगाई भत्ता/राहत देने की भी घोषणा की गई है, इसके तहत डीए 38 फीसदी से बढ़कर 42 प्रतिशत हो गया है।
  • नई दरें जनवरी 2023 से लागू होंगी, ऐसे में जनवरी 2023 से सितंबर 2024 तक एरियर का भी भुगतान किया जाएगा।इसके साथ ही 75 वर्ष से अधिक आयु के सभी पेंशनर्स का सभी बकाया एरियर का भुगतान करने और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को भी इस वित्तीय वर्ष में वेतन एरियर की अतिरिक्त किस्त देने के आदेश जारी किए गए है।

HRTC कर्मियों का वेतन भी अगले हफ्ते

हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों को नवंबर से पहले अक्टूबर की सैलरी देने का फैसला किया है। सीएम सुक्खू ने ऐलान किया है कि HRTC के कर्मियों को इस बार 28 अक्तूबर को सैलरी जारी की जाएगी। 9 करोड़ के मेडिकल बिल आने वाले दो महीनों में क्लीयर कर दिए जाएंगे।साथ ही सरकारी कर्मचारियों की तर्ज पर एचआरटीसी कर्मियों को 4% डीए देने की घोषणा की है। एचआरटीसी कर्मियों के 55 माह के ओवर टाइम की अदायगी के लिए प्रदेश सरकार 50 करोड़ रुपये प्रदान करेगी तथा 31 मार्च 2025 तक ओवर टाईम का पूर्ण भुगतान कर दिया जाएगा।

बिहार UP कर्मचारियों को भी मिल सकता है तोहफा

  • एक तरफ यूपी के 17 लाख सरकारी कर्मचारियों पेंशनरों को दिवाली से पहले डीए-बोनस और एरियर का लाभ मिलने की उम्मीद है।वही बिहार के 8 लाख सरकारी अधिकारियोें कर्मचारियों को भी समय से पहले अक्टूबर के वेतन का इंतजार है। खबर है कि इस संबंध में वित्त विभाग द्वारा जल्द आदेश जारी किए जा सकते है।
  • आमतौर पर बिहार सरकार हर माह की 30 तारीख को सरकारी कर्मचारियों के खाते में वेतन जारी कर देती है, लेकिन इस बार धनतेरस उसके बाद दिवाली और फिर नवंबर के पहले सप्ताह में छठ महापर्व है, ऐसे में अक्टूबर की सैलरी समय से पहले जारी होने की उम्मीद है।बोर्ड, निगम और अकादमियों के कर्मचारियों के समय पर वेतन मिलने पर संशय है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews