Hindi News

सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि, वित्त मंत्रालय का आदेश जारी, नई दरें जनवरी 2026 से लागू, मई में खाते में बढ़कर आएगी सैलरी

Written by:Pooja Khodani
Published:
7th Pay Commission DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते (DA) में 2% की वृद्धि के आदेश वित्त मंत्रालय ने जारी कर दिए है।। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होगी, जिससे मूल वेतन के 58% से बढ़कर 60% हो जाएगा और एरियर भी मिलेगा।
सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि, वित्त मंत्रालय का आदेश जारी, नई दरें जनवरी 2026 से लागू, मई में खाते में बढ़कर आएगी सैलरी

Employee DA Hike

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए खुशखबरी है। वित्त मंत्रालय ने 22 अप्रैल 2026 को महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में 2 फीसदी वृद्धि के आदेश जारी कर दिए हैं। नई दरें 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होंगी, ऐसे में जनवरी, फरवरी और मार्च 2026 का बकाया भी मिलेगा। बढ़े हुए डीए/डीआर का लाभ अप्रैल की सैलरी के साथ मई में मिलेगा।

इससे 50.46 लाख केंद्रीय सरकारी कर्मचारी और 68.27 लाख पेंशनभोगी लाभान्वित होंगे। यह वृद्धि स्वीकृत फार्मूले के अनुसार है, जो सातवें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों पर आधारित है। नई दरें केंद्रीय सरकार के नागरिक कर्मचारियों और रक्षा सेवा अनुमानों से वेतन पाने वालों पर लागू होंगी। हालांकि, सशस्त्र बलों के कर्मियों और रेलवे कर्मचारियों के लिए रक्षा मंत्रालय और रेल मंत्रालय द्वारा अलग-अलग आदेश जारी किए जाएंगे।

बता दें कि 18 अप्रैल 2026 को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट बैठक में केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (डीए) और पेंशनभोगियों को महंगाई राहत (डीआर) की अतिरिक्त किस्त जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी जिसके बाद महंगाई भत्ते (DA HIKE) और महंगाई राहत (DR HIKE) की दर 58 फीसदी से बढ़कर 60 फीसदी पहुंच गई है। इस फैसले से सरकारी खजाने पर कुल मिलाकर 6791.24 करोड़ रुपये प्रति वर्ष का बोझ पड़ेगा।

आईए जानते हैं किसकी कितनी बढ़ेगी सैलरी?

  • यदि कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 20,000 है, उन्हें अभी तक 58% की दर से 11,600 डीए मिल रहा था और 60% डीए होने पर यह राशि बढ़कर 12,000 हो जाएगी। हर महीने 400 और सालाना 4,800 का लाभ होगा।
  • यदि कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी 30,000 रुपये है, तो 60% होने पर हर महीने 600 रुपये ( 7,200 सालाना) की वृद्धि होगी।
  • 40,000 रुपये है तो 800, 50,000 रुपये है तो 1000, 60,000 रुपये है 1200,
  • 70,000 रुपये है 1400, 80,000 रुपये है 1600, 90,000 रुपये है तो 1800 और
  • 1.00,000 रुपये है तो 2000 रुपए ( 24,000) प्रति माह बढ़ेंगे। इसके अलावा जनवरी, फरवरी और मार्च का एरियर भी मिलेगा तो सैलरी और बड़ा उछाल देखने को मिलेगा।

कैसे होती है महंगाई भत्ते की गणना?

  • महंगाई भत्ता एक भुगतान है जो केन्द्र और राज्य सरकार अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को मुद्रास्फीति के प्रभाव को संतुलित करने के लिए देती हैं। यह वेतन का एक अतिरिक्त हिस्सा होता है, जिसे समय-समय पर महंगाई दर के आधार पर संशोधित किया जाता है। इसे उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) के अनुसार तय करती है।
  • केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते की गणना करने का एक फॉर्मूला है। फॉर्मूला है: 7वां सीपीसी डीए% = [{पिछले 12 महीनों के लिए एआईसीपीआई-आईडब्ल्यू (आधार वर्ष 2001=100) का 12 महीने का औसत – 261.42}/261.42×100]

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews