Hindi News

हिमंता बिस्वा सरमा ने CM पद से दिया इस्तीफा, 11 मई के बाद नई सरकार का शपथ ग्रहण, मुख्यमंत्री के सवाल पर कही बड़ी बात

Written by:Atul Saxena
Last Updated:
असम विधानसभा चुनाव में इस बार 126 सीटों में से बीजेपी ने 82 सीटें हासिल की हैं जबकि कांग्रेस सिर्फ़ 19 सीटें ही जीत सकी हैं।
हिमंता बिस्वा सरमा ने CM पद से दिया इस्तीफा, 11 मई के बाद नई सरकार का शपथ ग्रहण, मुख्यमंत्री के सवाल पर कही बड़ी बात

Himanta Biswa Sarma resigns as CM

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने आज बुधवार 6 मई को अपने पद से इस्तीफा (CM Himanta Biswa Sarma resignation) दे दिया है, उन्होंने राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को अपना इस्तीफा सौंपा। राज्यपाल ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और निर्देश दिया  है कि नई सरकार के गठन तक वे कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में काम करते रहें।

मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद मीडिया से बात करते हुए हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिए हैं और परिणाम की अधिसूचना असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सौंप दी है, मैंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप कर वर्तमान विधानसभा को भंग करने का अनुरोध किया है जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है, उनके निर्देश पर कार्यवाहक मुख्यमंत्री के तौर पर मैं अभी काम करता रहूँगा।

नए मुख्यमंत्री के सवाल पर ये बोले हिमंता बिस्वा सरमा 

असम का नया मुख्यमंत्री कौन होगा इस सवाल का जवाब देते हुए हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने जेपी नड्डा और नायब सिंह सोनी को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है, असम का मुख्य्मंत्री कौन होगा ये विधायक दल तय करेगा, विधायक दल की बैठक के बाद नेता का नाम तय होने केबाद सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

11 मई के बाद होगा शपथ ग्रहण समारोह 

शपथ ग्रहण समारोह के सवाल पर हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 11 मई के बाद हो सकता है , क्योंकि हमने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया है , हमने इस बार हैट्रिक के साथ शतक भी लगाया है ये बड़ी बात है।

ऐसा रहा है चुनाव परिणाम  

उल्लेखनीय है कि असम विधानसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 82 सीटें जीती हैं जबकि कांग्रेस को 19 सीटें मिली हैं, इसके अलावा असम गण परिषद् (एजीपी, AGP)  ने 10, बीओपीएफ (BOPF) ने 10 सीटों पर जीत दर्ज की है जबकि एआईयूडीएफ (AIUDF) को सिर्फ 2 सीटों पर जीत हासिल हुई है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews