Hindi News

IAS Transfer: फिर हुआ फेरबदल, राज्य में 2 आईएएस अफसर इधर से उधर, मिला अतिरिक्त प्रभार, आदेश जारी

Published:
राज्य में दो आईएएस अफसरों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आदेश जारी हो चुका है। आइए जानें किसे कहाँ भेजा गया है?
IAS Transfer: फिर हुआ फेरबदल, राज्य में 2 आईएएस अफसर इधर से उधर, मिला अतिरिक्त प्रभार, आदेश जारी

IAS Transfer 2024: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार ने राजस्थान में प्रशासनिक फेरबदल किया है। दो आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं एक आईपीएस अधिकारी को निलंबित किया गया है। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने आदेश जारी कर दिया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू है।

आईएएस अधिकारियों को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ अन्य पद का कार्यभार संभालना होगा। कौशल रोजगार एवं उद्यमिता आयुक्त और कुशल एवं आजीविका विकास निगम के प्रबंध निदेशक के प्रभारमें बदलाव हुआ है। आइए जानें किसे कौन-सी जिम्मेदारी सौंपी गई है-

इन आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी (IAS Additional Charge Order)

आईएएस अधिकारी पुष्पा सत्यानी, आयुक्त, ईजीएस को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता आयुक्त पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आईएएस ऑफिसर डॉ. समीर शर्मा को कौशल एवं आजीविका विकास निगम के प्रबंध निदेशक का प्रभार सौंपा गया है। फिलहाल वह सचिव, पशुपालन, मत्स्य एवं गोपालन विभाग के पद पर कार्यरत हैं।

ias transfer

एक आईपीएस अफसर निलंबित (IPS Officer Suspension)

कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत आईपीएस ऑफिसर किशन सहाय मीना के खिलाफ विभागीय जांच को देखते हुए निलंबित किया गया है। वह वह निलंबन की अवधि के दौरान मुख्यालय महानिदेशक पुलिस राजस्थान जयपुर के कार्यालय में रहेंगे।

ips suspension

 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews