Hindi News

IAS Transfer 2025: नौकरशाही में फेरबदल, 4 आईएएस अधिकारियों के हुए तबादले, मिला नया कार्यभार, देखें लिस्ट

Published:
चार आईएएस अफसरों को का तबादला हुआ है। राज्यपाल के नाम से आदेश भी जारी कर दिया गया है। आइए जानें किसे कहाँ और किस पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है?
IAS Transfer 2025: नौकरशाही में फेरबदल, 4 आईएएस अधिकारियों के हुए तबादले, मिला नया कार्यभार, देखें लिस्ट

IAS Transfer 2025: दो राज्यों में प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। राज्य सरकार द्वारा आदेश भी जारी कर दिया गया है।

पश्चिम बंगाल में दो आईएएस अधिकारियों को स्थानंतरित करके को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं गुजरात में दो आईएएस अधिकारियों को नए पद पर नियुक्त किया गया है। जिला विकास अधिकारी और स्पेशल सचिव समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है।

पश्चिम बंगाल में इन अधिकारियों का तबादला हुआ (West Bengal IAS Transfer)

  • बैच 2007 के आईएएस अधिकारी सी मुरूगन, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, डब्ल्यूबीआईआईडीसी को अगले आदेश तक एनएसएटीआई का अतिरिक्त निदेशक बनाया गया है।
  • बैच 2013 की आईएएस अफसर मयूरी वासु, विशेष सचिव, शहरी विकास एवं नगर निगम मामलों के विभाग को डब्ल्यूबीआईआईडीसी का मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया गया है।

ias transfer
ias transfer

गुजरात में हुआ इन अफसरों का तबादला (IAS Transfer Posting News)

गुजरात सरकार ने 1 जनवरी 2025 को जारी किए गए स्थानंतरण आदेश में बदलाव किया है। जीएच सोलंकी, जिला विकास अधिकारी भावनगर को स्थानांतरित करते हुए नगर आयुक्त नडियाड नगर निगम, नडियाड के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं डॉ नवनाथ गव्हाणे, जिला विकास अधिकारी राजकोट को नगर आयुक्त नगर निगम सुरेंद्रनगर के पद पर नियुक्त किया गया है। दोनों अधिकारियों की पोस्टिंग शहरी विकास एवं शहरी आवास विभाग के अधीन रखी गई है।

ias transfer

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews