Hindi News

DA HIKE 2026 : कर्मचारियों-पेंशनरों को सीएम का तोहफा, 5 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ा, मई में खाते में बढ़कर आएगी सैलरी-पेंशन

Written by:Pooja Khodani
Published:
Tripura Employees DA Hike : त्रिपुरा सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 5% की बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। बढ़े हुए डीए का लाभ अप्रैल की सैलरी में मई महीने में मिलेगा।
DA HIKE 2026 : कर्मचारियों-पेंशनरों को सीएम का तोहफा, 5 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ा, मई में खाते में बढ़कर आएगी सैलरी-पेंशन

त्रिपुरा के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए खुशखबरी है। चैत नवरात्रि से पहले राज्य की माणिक साहा सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ा तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) और पेंशनभोगियों की महंगाई राहत (DR) में 5 फीसदी की बढोत्तरी का ऐलान किया है। नई दरें अप्रैल 2026 से लागू होंगी। इसका लाभ 1,83,582 सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को मिलेगा। इससे राज्य के खजाने पर प्रति वर्ष लगभग 500 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ेगा।

5 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ा, अप्रैल 2026 से लागू

  • त्रिपुरा की माणिक साहा सरकार ने सोमवार (16 मार्च 2026) को कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और पेंशनभोगियों की महंगाई राहत में 5 फीसदी की बढोत्तरी का ऐलान किया है, जिसके बाद डीए 36 फीसदी से बढ़कर 41 फीसदी हो गया है। नई दरें अप्रैल 2026 से लागू होंगी, ऐसे में मई में खाते में सैलरी व पेंशन बढ़कर मिलेगी।
  • इसका लाभ 1,02,563 सरकारी कर्मचारियों और 81,019 पेंशनभोगियों को मिलेगा। हालांकि, केंद्र सरकार के कर्मचारियों (58% DA) की तुलना में अभी भी 17% कम है, क्योंकि वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों को 58 फीसदी की दर से डीए का लाभ मिल रहा है।  बता दें कि मार्च 2018 में सत्ता में आने के बाद राज्य सरकार ने 1 अक्टूबर 2018 से 7वें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर वेतनमान में संशोधन किया था।

पिछले साल सितंबर में बढ़ा था महंगाई भत्ता

पिछले साल सितंबर 2025 में माणिक साहा सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में 3 फीसदी की बढोत्तरी का ऐलान किया था। इसके बाद अक्टूबर 2025 से महंगाई भत्ता 33 फीसदी से बढ़कर 36 फीसदी हो गया था। इससे पहले मार्च 2025 में त्रिपुरा विधानसभा के बजट सत्र में डीए/डीआर में 3 फीसदी की बढ़ोतरी की गई थी।

त्रिपुरा सरकार ने पेश किया 34,212.31 करोड़ रुपये का बजट

त्रिपुरा के वित्त मंत्री प्रणजीत सिंघा रॉय ने सोमवार को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 34,212.31 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। ये बजट पिछले साल के 32,423 करोड़ रुपये के बजट अनुमान की तुलना में 5.52 प्रतिशत ज्यादा रहा। त्रिपुरा के वित्त मंत्री के बजट भाषण खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री माणिक साहा महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में 1 अप्रैल, 2026 से 5 फीसदी वृद्धि की घोषणा की।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews