Hindi News

IAS Transfer: राज्य में दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, एक साथ 8 आईएएस अधिकारी इधर से उधर, 3 जिलों के कलेक्टर बदले, यहाँ देखें लिस्ट

Published:
एक साथ 8 आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। ट्रांसफर और पोस्टिंग का आदेश जारी हो चुका है। तीन जिलों को नए कलेक्टर भी मिले हैं। आइए जानें किसे कहाँ और किस पद पर नियुक्त किया गया है?
IAS Transfer: राज्य में दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, एक साथ 8 आईएएस अधिकारी इधर से उधर, 3 जिलों के कलेक्टर बदले, यहाँ देखें लिस्ट

कई राज्यों में तबादले का सिलसिला जारी है। इस लिस्ट में महाराष्ट्र भी शामिल हो चुका है। देवेन्द्र फडणवीस की सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 8 अधिकारियों का स्थानंतरण किया है। नौकरशाही फेरबदल को लेकर शासन द्वारा 21 मई को आदेश जारी किया गया है। नगर आयुकर, आयुक्त, संयुक्त सचिव समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है। तीन जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं।

बैच 2008 के आईएएस अधिकारी नवल किशिर राम को पुणे नगर निगम, पुणे का नगर आयुक्त बनाया गया है। बैच 2009 की आईएएस अफसर शीतल तेली-उगले को खेल एवं युवा, पुणे के आयुक्त पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जेएस पापलकर को छत्रपति संभाजी नगर डिवीजन, छत्रपति संभाजी नगर का सम्भागीय आयुक्त नियुक्त किया गया है। वह पहले धुले कलेक्टर पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

इन जिलों में हुई नए कलेक्टर की नियुक्ति (IAS Transfer 2025)

  • अमरावती के नए कलेक्टर के रूप में आशीष येरेकर को नियुक्त किया गया है। वह पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, अहिल्यानगर पद पर कार्यरत थे।
  • सौरभ कटियार, कलेक्टर अमरावती को स्थानंतरित करके मुंबई उपनगरीय जिला, मुंबई के कलेक्टर पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • धुले जिला की नई कलेक्टर पर भाग्यश्रु विस्पुते होंगी। जो पहले मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, (न्यू टाउनशिप), सीआईडीसीओ, छत्रपति संभाजी नगर पद पर कार्यरत थी।

इन आईएएस अफसरों को भी मिला नया कार्यभार 

सी.के डांगे (बैच 2010) को मुख्य सचिव कार्यालय, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, मुंबई में संयुक्त सचिव के पद पर भेजा गया है। आनंद भंडारी, अतिरिक्त निपटान आयुक्त और अतिरिक्त निदेशक, भूमि अभिलेख, पुणे को स्थानंतरित करके मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, अहिल्यानगर के पद पर तैनात किया गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews