Hindi News

IAS Transfer: नौकरशाही में बड़ा बदलाव, एक साथ हुआ 16 आईएएस अधिकारियों का तबादला, 5 जिलों के कलेक्टर बदले, देखें लिस्ट 

Published:
15 से अधिक अधिकारियों का तबादला हुआ है। उन्हें नया कार्यभार सौंपा गया है। आदेश जारी हो जारी हो चुका है। आइए जानें किसे कहाँ भेजा गया?
IAS Transfer: नौकरशाही में बड़ा बदलाव, एक साथ हुआ 16 आईएएस अधिकारियों का तबादला, 5 जिलों के कलेक्टर बदले, देखें लिस्ट 

IAS Transfer 2025: गुजरात की ब्यूरोक्रेसी में बदलाव हुआ है। भूपेन्द्र पटेल की सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 16 अधिकारियों का स्थानंतरण हुआ है। कई जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं। तबादले और पोस्टिंग को लेकर सामान्य प्रशासनिक विभाग ने 9 अप्रैल बुधवार को आदेश जारी किया है।

आईएएस ऑफिसर दिलीप कुमार राणा, नगर आयुक्त, वडोदरा नगर निगम को स्थानंतरित करके उच्च शिक्षा गांधीनगर के आयुक्त पद पर नियुक्त किया गया है। डॉ एनके मीना, मत्स्य पालन निदेशक पद पर भेजा गया है। अरुण महेश बाबू, मैनेजिंग डायरेक्टर, उत्तर गुजरात विज कंपनी लिमिटेड, मेहसाणा का ट्रांसफर हुआ है, उन्हें नगर आयुक्त, वडोदरा नगर निगम के पद पर भेजा गया है।

इन जिलों को मिले नए कलेक्टर 

  • पाटन का नया कलेक्टर तुषारकुमार वाई भट्ट को बनाया गया है। इससे पहले वह गुजरात इन्फॉर्मैटिक्स लिमिटेड गांधीनगर के प्रबंध निदेशक पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
  • भावनगर का कलेक्टर मनीष कुमार को बनाया गया है। पहले वह गुजरात आजीविका संवर्धन कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक का कार्यभार संभाल रहे थे।
  • महिसागर कलेक्टर पद पर अर्पित सागर को पदस्थ किया गया है। इससे पहले वह वडोदरा उप नगर आयुक्त पद की जिम्मेदारी संभाल रही थी।
  • शालिनी दुहान को डंग्स् अह्वा कलेक्टर पद पर नियुक्त किया गया है।
  • वलसाड कलेक्टर पद पर भव्या वर्मा को भेजा गया है।

इन अधिकारियों का भी हुआ तबादला 

आईएएस अधिकारी आरआर दमोर, नगर पालिकाओं के क्षेत्रीय आयुक्त, गांधीनगर को ज्वाइंट सेक्रेटरी, जलवायु परिवर्तन विभाग पद पर नियुक्त किया गया है। अरविन्द वी., पाटन कलेक्टर को गुजरात गुजरात इन्फॉर्मैटिक्स के मैनेजिंग डायरेक्टर पद पर भेजा गया है। नेहा कुमारी को गुजरात स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स मिशन के मिशन डायरेक्टर पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डॉ प्रशांत जिलोवा, अतिरिक्त उद्योग आयुक्त गांधीनगर को नगर पालिकाओं के क्षेत्रीय आयुक्त अहमदाबद पद का कार्यभार सौंपा गया है, उनकी सेवाएं शहरी विकास एवं शहरी आवास विभाग में निपटान के लिए रखी गई हैं। मनीष गुरवानी को उप नगर आयुक्त राजकोट नगर निगम पद पर भेजा गया है, उनकी सेवाएं भी शहरी विकास एवं शहरी आवास विभाग में निपटान के लिए रखी गई हैं।

आईएएस तबादले की पूरी लिस्ट 

IAS Transfer (1)
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews