Hindi News

IAS Transfer: फिर चली तबादला एक्सप्रेस, ब्यूरोक्रेसी में फेरबदल, 3 आईएएस अफसर इधर से उधर, आदेश जारी, देखें लिस्ट

Published:
राज्य में तीन आईएएस अधिकारियों को नए पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एक अफसर रिटायर होने जा रहे हैं। दो को समवर्ती प्रभार सौंपा गया है। आइए जानें किसे कहाँ और किस पद पर भेजा गया है?
IAS Transfer: फिर चली तबादला एक्सप्रेस, ब्यूरोक्रेसी में फेरबदल, 3 आईएएस अफसर इधर से उधर, आदेश जारी, देखें लिस्ट

IAS Transfer 2025: कर्नाटक की नौकरशाही में एक बार फिर फेरबदल हुआ है। राज्य में भारतीय प्रशासनिक सेवा के 3 अधिकारियों के प्रभार में बदलाव हुआ है। दो आईएएस अफसर को सरकार ने समवर्ती प्रभार सौंपा है। अधिकारियों को तत्काल प्रभाव ने नया कार्यभर संभालने का निर्देश दिया है। तबादले और नियुक्ति को लेकर कार्मिक एवं प्रशासनिक विभाग ने आदेश जारी किया है।

बैच 2012 के आईएएस अधिकारी श्रीमती अर्चना एमएस को स्थानांतरित करके अगले आदेश तक विशेष उपायुक्त-III बेंगलुरु शहरी जिला (उत्तर) बेंगलुरु के पद पर नियुक्त किया गया है। वह वसंती अमर बी.वी का स्थान ग्रहण करेंगी। इससे पहले वह क्षेत्रीय आयुक्त (पश्चिम) बृहद बेंगलुरु महानगर पालिका के पद पर कार्यरत थी।

सार्वजनिक पुस्तकालय विभाग के नए आयुक्त कौन?

बैच 2012  के आईएएस अधिकारी बसवराजेन्द्र एच, अध्यक्ष, कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड, बेंगलुरु को सार्वजनिक पुस्तकालय विभाग बेंगलुरु के आयुक्त पद का समवर्ती प्रभार सौंपा गया है। वह 1 अप्रैल 2025 से नई जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं 31 मार्च 2025 को आईएएस अधिकारी जयवैभवस्वामी रिटायर होने वाले हैं।

इन्हें भी मिली नई जिम्मेदारी 

बैच 2011 के आईएएस अधिकारी कुर्मा राव एम, राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा कर्नाटक, बेंगलुरु को तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक सार्वजनिक शिक्षा मिड डे मील बेंगलुरु के निदेशक पद का समवर्ती प्रभाव सौंपा गया है। इसी के साथ आईएएस ऑफिसर सदाशिव प्रभु वी को समवर्ती प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।

कुछ दिन पहले ही हुआ था 3 आईएएस अधिकारियों का तबादला 

कुछ दिन पहले ही कर्नाटक में तीन आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया था। जिसमें से दो को समवर्ती प्रभार सरकार द्वारा सौंपा गया था। नागराज एन एम को  प्रबंध निदेशक कर्नाटक कौशल विकास निगम बेंगलुरु के पद पर नियुक्त किया गया था। यतिश आर को निदेशक, इलेक्ट्रॉनिक डिलीवरी नागरिक सेवा, डीपीएआर (ई-गवर्नेंस) बेंगलुरु के पद पर नियुक्त किया गया था। साथ ही उन्हें परियोजना निदेशक एचआरएमएस 2.0 विभाग बेंगलुरु पद का समवर्ती प्रभार सौंपा गया था। वी.रश्मि महेश को सचिव, सरकार स्कूल शिक्षा और साक्षरता  विभाग बेंगलुरु के पद पर नियुक्त करने के साथ-साथ प्रमुख सचिव, राजस्व विभाग (आपदा, प्रबंधन, भूमि और यूपीओआर) पद का समवर्ती प्रभार सौंपा गया था।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews