Hindi News

IAS Transfer: फिर चली तबादला एक्सप्रेस, राज्य में 3 आईएएस अफसर इधर से उधर, मिली नई पोस्टिंग, देखें लिस्ट 

Published:
राज्य में तीन आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। परिवहन आयुक्त बदले गए हैं। पोस्टिंग का इंतजार कर रहे एक अफसर को पदभार सौंपा गया है। आइए जानें किसे कहाँ भेज गया है?
IAS Transfer: फिर चली तबादला एक्सप्रेस, राज्य में 3 आईएएस अफसर इधर से उधर, मिली नई पोस्टिंग, देखें लिस्ट 

IAS Transfer 2025: तेलंगाना सरकार ने एक बार फिर भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया है। राज्य में तीन आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण हुआ है। राज्यपाल के आदेश एवं नाम से सामान्य प्रशासन विभाग ने तबादले और नियुक्ति को लेकर आदेश जारी किया है।

बुधवार को जारी आदेश के के तहत आई एंड सी और एससीडी दोनों विभागों के सचिव बदले गए हैं। पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रही बैच 2003 की आईएएस अधिकारी योगिता राणा को शिक्षा विभाग में सचिव पद पर नियुक्त किया गया है।

इन अधिकारियों का तबादला हुआ (Telangana IAS Transfer Posting)

सरकार (खान एवं भूविज्ञान), आई एंड सी विभाग के सचिव पद पर कार्यरत बैच 2006 के आईएएस ऑफिसर के.सुरेंद्र मोहन को स्थानांतरित करके परिवहन आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है। बैच 1997 के आईएएस ऑफिसर एन श्रीधर को सरकार (खान एवं भूविज्ञान), आई एंड सी विभाग के सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। उन्हें इस पद के लिए एफएसी में रखा गया है। इससे पहले वह एससीडी विभाग में प्रधान सचिव के पद पर कार्यरत।

आईएएस ऑफिसर स्थानंतरण की पूरी लिस्ट (IAS Transfer News Today)

IAS Transfer 2025

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews