पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। राज्यपाल की मंजूरी से 13 आईएएस और एक पीसीएस अधिकारी का स्थानांतरण (IAS Transfer) हुआ है। कार्मिक विभाग ने 6 अप्रैल 2026 को तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश जारी किया है। पटियाला, श्री मुकस्तार साहिब, जालंधर और कपूरथला के डिप्टी कमिश्नर बदले गए हैं। इसके अलावा निदेशक समेत कई पदों के प्रभार में भी बदलाव हुआ है।
बैच 1994 के आईएएस अधिकारी विकास प्रताप को अतिरिक्त मुख्य सचिव, तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण के पद पर नियुक्त किया गया है। सुमीर सिंह गुर्जर को प्रधान सचिव, डिफेंस सर्विसेज वेलफेयर पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईएएस अधिकारी जसप्रीत सिंह को इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के निदेशक पद के जिम्मेदारी सौंपी गई है। माइंस एंड जियोलॉजी के निदेशक पद पर अभिजीत कपलिश को नियुक्त किया गया है।
ये भी पढ़ें
इन आईएएस अफसरों को मिला नया अतिरिक्त प्रभार
आईएएस अधिकारी कंवल प्रीत बराड़ को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के सचिव पद पर नियुक्त किया गया हो। साथ ही फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के आयुक्त और फरीदकोट डिवीजन के आयुक्त पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आईएएस आधिकारिक बबीता को कृषि आयुक्त पर पदस्थ और फिरोजपुर डिवीजन के आयुक्त पद का एडिशनल चार्ज भी सौंपा गया है।
हरप्रीत सिंह सुदान को स्पोर्ट्स एंड यूथ सर्विसेज के निदेशक पद पर की जिम्मेदारी मिली है। साथ ही उन्हें मैनेजिंग डायरेक्टर, पंजाब स्मॉल इंडस्ट्रीज एक्सपोर्ट कॉरपोरेशन और मैनेजिंग डायरेक्टर पंजाब स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन पद का अतिरिक्त प्रभार भी मिला है। जसबीर सिंह-II एडिशनल सेक्रेटरी, सामान्य प्रशासन एवं समन्वय के अतिरिक्त सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें निदेशक अतिथ्य पद का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
इन जिलों को मिले नए डीसी
पटियाला के डीसी पर हिमांशु अग्रवाल को नियुक्त किया गया है, जो पहले जालंधर डिप्टी कमिश्नर पद पर कार्यरत थे। श्री मुक्स्तार साहिब डीसी पद की जिम्मेदारी अमित कुमार पंचाल को सौंपी गई है। पटियाला डीसी पद पर कार्यरत वरजीत वालिया को स्थानांतरित करके जालंधर डीसी पद पर नियुक्त किया गया है। कपूरथला डीसी पद पर आकाश बंसल को भेजा गया है। इससे पहले वह एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) मनसा पद पर कार्यरत थे।
इस PCS अफसर का हुआ तबादला
पीसीएस अधिकारी तेज़दीप सिंह सैनी को एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (अर्बन डेवलपमेंट) जालंधर पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले वह ज्वाइंट सेक्रेटरी, जनरल एडमिनिस्ट्रेशन एंड कोऑर्डिनेशन पद पर कार्यरत थे। साथ ही निदेशक, अतिथ्य पद की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे।