Hindi News

IAS Transfer: फिर दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, इन 5 आईएएस अफसरों को मिला नया पदभार, यहाँ देखें लिस्ट 

Published:
जम्मू और कश्मीर में आईएएस समेत कई प्रशासनिक सेवा अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। उनके प्रभार में बदलाव हुआ है। ट्रांसफर ऑर्डर जारी हो चुका है। आइए जानें किसे कहाँ और क्या जिम्मेदारी सौंपी गई है?
IAS Transfer: फिर दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, इन 5 आईएएस अफसरों को मिला नया पदभार, यहाँ देखें लिस्ट 

जम्मू और कश्मीर में प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। 5 आईएएस और 1 JKAS अधिकारियों का तबादला (IAS Transfer) हुआ है। अतिरिक्त सचिव और प्रबंध निदेशक समेत कई पदों के प्रभार में सौंपा गया है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश 30 मार्च को सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी कर दिया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

आईएएस अधिकारी नाज़िम जाई खान, मिशन डायरेक्टर मिशन वात्सल्य/ शक्ति को फूड, सिविल सप्लाईज एंड कंज्यूमर अफेयर्स इसके निदेशक पद पर नियुक्त किया गया है। इस पद पर कार्यरत आईएएस अधिकारी डॉ सागर दत्तात्रेय को एग्रीकल्चर प्रोडक्शन डिपार्टमेंट में विशेष सचिव पद के जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा उन्हें मिशन निदेशक, हॉलिस्टिक डेवलपमेंट एग्रीकल्चर प्रोग्राम और जम्मू कश्मीर कॉम्पीटिटिव इंप्रूवमेंट प्रोजेक्ट पद का अतिरिक्त प्रभाव भी दिया गया है।

इन आईएएस अफसरों को भी मिली नई जिम्मेदारी

  • श्रेया सिंघल जम्मू कश्मीर पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक, जो जम्मू कश्मीर ERA के सीईओ पद का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रही थी। उन्हें जम्मू कश्मीर इंफॉरमेशन डायरेक्टर पद का एडिशनल चार्ज दिया गया है। 1 अप्रैल से वह नई जिम्मेदारी संभालेंगी।
  • महिमा मदान, अतिरिक्त सचिव सूचना प्रौद्योगिकी विभाग और सीईओ JeKeGa से अतिरिक्त  सचिव रेजिडेंट कमिश्नर नई दिल्ली पद का एडिशनल चार्ज वापस लिया गया है।
  • अमित गुप्ता जो सामान्य प्रशासन विभाग में पोस्टिंग के पोस्टिंग का इंतजार कर रहे थे। उन्हें पहलगाम का सब डिविजनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। वह जेकेएएस अधिकारी कैसूर मोहम्मद का स्थान ग्रह करेंगे।

इस JKAS अधिकारी का हुआ तबादला 

राजेश कुमार सावन, विशेष सचिव ट्राईबल अफेयर्स डिपार्टमेंट को स्थानांतरित करके फूड, सिविल सप्लाईज एंड कंज्यूमर अफेयर्स डिपार्टमेंट के निदेशक पद पर नियुक्त किया गया है। इस पद पर कार्यरत जेकेएएस अफसर रिफ़त कोहली को सामान्य प्रशासन विभाग में पोस्टिंग का इंतजार करने का निर्देश दिया गया है।

showOrder.aspx (6)

 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews