Hindi News

IAS Transfer: ब्यूरोक्रेसी में बदलाव, इन 6 आईएएस अफसरों का हुआ तबादला, जानें किसे कहाँ भेजा गया?

Published:
Last Updated:
कई आईएएस अफसरों को नया पदभार सौंपा गया है। निदेशक और मुख्य प्रशासक समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है। शासकीय आदेश जारी हो चुका है। आइए जानें किसे क्या जिम्मेदारी मिली है?
IAS Transfer: ब्यूरोक्रेसी में बदलाव, इन 6 आईएएस अफसरों का हुआ तबादला, जानें किसे कहाँ भेजा गया?

हरियाणा और पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल (IAS Transfer 2026) देखने को मिला है। पंजाब में पांच आईएएस अधिकारियों को नया पदभार सौंपा गया है। एडमिनिस्ट्रेटिव सेक्रेटरी समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है। इसके अलावा 3 पीसीएस अफसरों को नई जिम्मेदारी दी गई है। हरियाणा में एक आईएएस अधिकारी का तबादला हुआ है। कार्मिक विभाग ने तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश 6 और 7 फरवरी को जारी कर दिया है।

7 फरवरी को जारी आदेश के तहत पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे आईएएस अधिकारी सिर्रा करुणा राजू को प्रिंसिपल रेजिडेंट कमिश्नर, पंजाब भवन, नई दिल्ली के पद पर भेजा गया है। इसी के साथ वरुण राजूम को अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। गुरकीरत कृपाल सिंह को विकास प्रताप के स्थान पर एडमिनिस्ट्रेटिव सेक्रेट्री, सोशल सिक्योरिटी, महिला एवं बाल विकास के पद पर नियुक्त किया गया है।

इन आईएएस अफसरों को मिला नया पदभार 

  • आईएएस अधिकारी हरसुहिंदर पाल सिंह बराड़ को निदेशक उच्च शिक्षा को मैनेजिंग डायरेक्टर, पंजाब इंफॉर्मेशन  एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी कॉर्पोरेशन लिमिटेड का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
  • आईएएस अधिकारी रामवीर को प्रशासनिक सचिव, इंफॉर्मेशन  एंड पब्लिक रिलेशन पद पर नियुक्त किया है। साथ ही उन्हें जालंधर डिवीजन के आयुक्त पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
  • कुमार अमित को स्पेशल प्रिंसिपल सेक्रेटरी, मुख्यमंत्री पद का पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा वह प्रशासनिक सचिव, पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। उन्हें पंजाब स्टेट एग्रीकल्चरल मार्केटिंग बोर्ड के सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
यहाँ देखें आईएएस तबादला सूची

इन पीसीएस अधिकारियों का भी हुआ तबादला

  • आईएएएस अधिकारी सुरेंद्र सिंह, एडिशनल कमिश्नर, म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन अमृतसर को अतिरिक्त उपायुक्त (ग्रामीण विकास) तर्न तारण बनाया गया है।
  • यशपाल शर्मा को डिप्टी प्रिंसिपल सेक्रेटरी मुख्यमंत्री पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें डिप्टी डायरेक्टर, टूरिज्म एंड कल्चरल अफेयर्स पद का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। इसके अलावा वह एडिशनल चीफ सेक्रेटरी एक्जीक्यूटिव ऑफिसर, पंजाब हेरिटेज एंड टूरिज्म प्रमोशन बोर्ड का प्रभार भी संभालेंगे। विरासत-ई-खालसा, आनंदपुर साहिब फाउंडेशन के जनरल मैनेजर पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा।
  • आनंद सागर शर्मा को एडिशनल चीफ कमिश्नर (ग्रामीण विकास) गुरदासपुर बनाया गया है।

हरियाणा आईएएस तबादला 

बैच 1996 के आईएएस अधिकारी श्यामल मिश्रा, चीफ एडमिनिस्ट्रेटर ट्रेड अफेयर अथॉरिटी ऑफ़ हरियाणा नई दिल्ली और हरियाणा सरकार एनर्जी डिपार्मेंट एडिशनल चीफ सेक्रेटरी की सर्विस तत्काल प्रभाव से भारत सरकार के पास भेजी गई है। उन्हें एडमिनिस्ट्रेटर (डिजिटल भारत निधि) डिपार्मेंट ऑफ  टेलीकम्युनिकेशंस के तौर पर नियुक्त किया गया है। मुख्य सचिव, हरियाणा सरकार अनुराग रस्तोगी ने इसे संबंधित आदेश 6 फरवरी को जारी किया है।

हरियाणा आईएएस ट्रांसफर लिस्ट