ओडिशा की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 7 अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS Transfer) किया है। नंबरंगपुर और नुआपाड़ा के कलेक्टर एवं डीएम बदले गए हैं। इसके अलावा सचिव, अतिरिक्त सचिव समेत कई पदों के प्रभाव में बदलाव किया गया है। तबादले और नियुक्तिसे संबंधित आदेश 7 अक्टूबर को शासन द्वारा जारी किया गया है। सभी अफसरों को को तत्काल प्रभाव से नया पदभार संभालने का निर्देश भी दिया गया है।
बैच 2014 के आईएएस अधिकारी प्रदीप कुमार नायक को अतिरिक्त सचिव , एफ एंड एआरडी डिपार्टमेंट पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह एडिशनल डिविजनल कोर्ट भुवनेश्वर के अतिरिक्त आयुक्त पद पर कार्यरत थे। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अवर सचिव पद पर कार्यरत आईएएस अधिकारी अशनि एएल को स्थानांतरित करके सब-कलेक्टर भवानीपाटन पद पर नियुक्त किया गया है।
इन दो जिलों में नए कलेक्ट नियुक्त
नवरंगपुर के कलेक्टर एवं डीएम पद आईएएस अधिकारी अन्या दास को नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह परिवार एवं कल्याण विभाग की डिप्टी सेक्रेटरी पद पर कार्यरत थी। वहीं मैटरनिटी लीव से वापस लौटने के बाद नुआपाड़ा के कलेक्टर एवं डीएम पद पर आईएएस अधिकारी मधुमिता को नियुक्त किया गया है।
इन आईएएस अफसरों को भी मिली नई जिम्मेदारी
- डॉ महेश्वरी स्वैन कलेक्टर एवं डीएम, नवरंगपुर को स्थानांतरित करके मुख्यमंत्री के अतिरिक्त सचिव पद पर नियुक्त किया गया है।
- मधुसुदन दाश, कलेक्टर एवं डीएम नुआपाड़ा को स्थानांतरित करके जीए एंव पीजी डिपार्टमेंट के अतिरिक्त सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- भवानीपाटन के सब-कलेक्टर पद पर कार्यरत आईएएस अधिकारी कस्तूरी शाह को अवर सचिव जीए एंड पीजी डिपार्टमेंट पद पर नियुक्त किया गया है।

17 ओएएस अधिकारियों का भी तबादला
5 अक्टूबर को जारी आदेश के तहत 17 OAS अधिकारियों का तबादला किया गया था। उन्हें नई जिम्मेदारी सौंप गई है। विवेकानंद साहू को अतिरिक्त आयुक्त एडिशनल डिविजनल कोर्ट भुवनेश्वर पद पर नियुक्त किया गया था। प्रताप प्रीतिमाया को अतिरिक्त सचिव रिवेन्यू एंड डिजास्टर मैनेजमेंट डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उप सचिव उच्च शिक्षा विभाग पद पर अशोक कुमार दास को नियुक्त किया गया है।








