MP Breaking News
Tue, Dec 16, 2025

अबतक नहीं मिले PM Kisan के 21वीं किस्त के 2000 रू? ये हो सकते है अटकने के कारण, अब तुरंत करें ये काम

Written by:Pooja Khodani
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना प्रत्येक पात्र किसान परिवार को ₹6,000 की वार्षिक वित्तीय सहायता प्रदान करती है, जो ₹2,000 की तीन समान किस्तों में, डीबीटी मोड के माध्यम से किसानों के आधार से जुड़े बैंक खातों में जमा की जाती है।
अबतक नहीं मिले PM Kisan के 21वीं किस्त के 2000 रू? ये हो सकते है अटकने के कारण, अब तुरंत करें ये काम

PM Kisan Samman Nidhi Yojana

PM KISAN YOJANA : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केन्द्र सरकार की एक बड़ी योजना है, जिसके तहत किसानों को सालाना 6,000 मिलते है। यह राशि हर 4 माह में 3 समान किस्तों में 2-2 हजार के रूप में दी जाती है।यह पैसा DBT ट्रांसफर के जरिए सीधे किसानों के खाते में भेजा जाता है।यह लाभ उन किसानों को मिलता है, जिनके पास 2 हेक्टेयर तक जमीन है और जो भारत के नागरिक है। पीएम किसान योजना के नियमानुसार, पहली किस्त अप्रैल-जुलाई, दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच जारी होती है। 19 नवंबर को मोदी सरकार ने 9.70 करोड़ किसानों के खाते में 21वीं किस्त के लिए 18,000 करोड़ जारी कर दिए है। अगर आपके खाते में अबतक 2000 रूपए नहीं आए है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। कुछ आसान से स्टेप्स फॉलो करके आप वापस राशि पा सकते है। आईए जानते है आपसे कहां गलती हुई है और उसे कैसे सुधारा जा सकता है।

पीएम किसान योजना की किस्त अटकने के कारण

पीएम किसान योजना के तहत किस्त अटकने के कई कारण हो सकते है, इनमें ई केवाईसी, भू-सत्यापन और मोबाईल आधार से लिंक का ना होना, बैंक खाते में डीबीटी ऑप्शन ऑफ होना । आवेदन फॉर्म में कोई गलती जैसे, नाम , पता, मोबाईल नंबर, आधार संख्या का गलत होना ।यह सब काम होने के बाद राज्य सरकार आपका नाम क्लियर करके आगे भेज देती है जिसके बाद केंद्र सरकार अगली किस्त के साथ आपकी अटकी हुई किस्त भी भेज देती है। इसके अलावा आवेदन फॉर्म में नाम , पता, मोबाईल नंबर, आधार संख्या गलत हो गई है तो सुधार कर लें अन्यथा किस्त के लाभ से वंचित हो सकते है।

PM KISAN: Rs 2000 चाहिए तो फटाफट पूरे कर लें ये 5 काम

  • कैसे करें eKYC :सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाएं। किसान कॉर्नर” अनुभाग पर जाएं और “ई-केवाईसी” विकल्प पर क्लिक करें। अपना आधार नंबर और पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करें।सत्यापन के बाद मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा। OTP दर्ज करें और ईकेवायसी हो जाएगा।
  • कैसे करें मोबाईल आधार से लिंक: यदि उनके मोबाइल नंबर से आधार नंबर नहीं लिंक है और फिंगर नहीं लग रहा है, तो वह प्ले स्टोर पर जाकर पीएम किसान सामान निधि ऐप को डाउनलोड करके फेस के माध्यम से eKYC कर सकते हैं।
  • कैसे होगा भूमि सत्यापन: निकटतम कृषि विभाग के कार्यालय में जाएं और आवश्यक आवेदन फॉर्म प्राप्त कर निर्देशानुसार आवश्यक दस्तावेज़ जमा करें।इसमें आपकी पीएम किसान रजिस्ट्रेशन नंबर, खेत के संबंधित दस्तावेज़ (खसरा / खतौनी) आदि शामिल हो सकते हैं।आवेदन और दस्तावेज़ों की समीक्षा के बाद आपका चयन किया जाएगा।अगर आपका आवेदन स्वीकृत होता है, तो आपको लैंड सीडिंग कर दिया जाएगा।
  • कैसे करें बैंक सीडिंग: किसान को अपने खाते पर एनपीसीआई करवाना होगा।एनपीसीआई लिंक करने के लिए बैंक पासबुक और आधार कार्ड लेकर अपने नजदीकी बैंक शाखा पर संपर्क कर सकते हैं।
  • कैसे करें फॉर्मर रजिस्ट्री : सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट http://www.upfr.agristack.gov.in पर जाएं। मोबाइल नंबर व आधार नंबर डालें और ओटीपी से वेरिफिकेशन करें। इसके बाद अपनी जमीन और बैंक अकाउंट की डिटेल दर्ज करें। जानकारी सबमिट करें और रजिस्ट्री नंबर प्राप्त करें।

पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर

पीएम किसान योजना संबंधी किसी भी तरह की समस्या पर किसान ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in ,हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर संपर्क कर सकते है।

PM Kisan : लिस्ट में कैसे चेक करें अपना नाम

  • प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
  • अब farmer corner पर क्लिक करें।फॉर्मर कॉर्नर पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां beneficiary list के विकल्प का चयन करें। इसके बाद एक फॉर्म खुलेगा।
  • इसमें पहले राज्‍य, फिर जिला, ब्‍लॉक और गांव का नाम चुनें।
  • सभी जानकारी को भरने के बाद get report पर क्लिक करें।
  • इस प्रक्रिया को पूरी करते ही आपके सामने आपके गांव के पीएम किसान योजना के लाभार्थियों की लिस्‍ट खुल जाएगी।
  • लिस्‍ट में अगर आपका नाम है, तो आपके खाते में भी पैसे आएंगे।