Indian Railway Special Train :रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। भारतीय रेलवे ने सावन के महीने में एक दर्जन स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है, जो यूपी, बिहार और झारखंड के रास्ते अलग अलग तारीखों को चलाई जाएगी।इसके अलावा राजस्थान दिल्ली और झारखंड जाने वाली कई ट्रेनों को रद्द किया गया है।

उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल पर दिल्ली सराय रोहिल्ला-रेवाड़ी रेल खंड के खलीलपुर-रेवाडी स्टेशनों के मध्य पुल पर तकनीकी कार्य और चक्रधरपुर मंडल और आस-पास के सेक्शनों में चल रहे कार्यों के कारण अगस्त सितंबर में कई ट्रेनों को रद्द किया गया है। यात्रियों को किसी भी असुविधा से बचने के लिए सलाह दी जाती है कि वे यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें।

जुलाई में चलेगी ये सावन स्पेशल ट्रेनें

  • गाड़ी नंबर 03654, 03653 गया- मधुपुर- गया श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन 15 जुलाई से 10 अगस्त तक प्रतिदिन चलेगी। यह ट्रेन गया से 17:00 बजे खुलेगी और 02:20 बजे मधुपुर पहुंचेगी। मधुपुर से 02:50 बजे खुलेगी, जो इसी रास्ते 12:00 बजे गया पहुंचेगी।
  • गाड़ी नंबर 03268, 03267 पटना- मधुपुर- पटना श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन 16 जुलाई से 10 अगस्त तक प्रतिदिन चलेगी। यह ट्रेन पटना से 23:10 बजे खुलेगी, जो पटना, किउल, झाझा, जसीडीह के रास्ते 08:35 बजे मधुपुर पहुंचेगी. वहीं मधुपुर से 08:45 बजे खुलेगी जो इसी रास्ते 18:30 बजे पटना पहुंचेगी।
  • गाड़ी संख्या 04158/04157 गोविंदपुरी-आसनसोल साप्ताहिक अनारक्षित विशेष ट्रेन 14 जुलाई से 11 अगस्त तक प्रत्येक सोमवार गोविंदपुरी से और 15 जुलाई से 12 अगस्त तक प्रत्येक मंगलवार आसनसोल से चलेगी। ट्रेन 04158 गोविंदपुरी से सुबह 8:15 बजे चलकर प्रयागराज जंक्शन पर सुबह 11:40 बजे और फिर अगले दिन सुबह 6:30 बजे आसनसोल पहुंचेगी।
  • गाड़ी संख्या 04157 मंगलवार को सुबह 7:45 बजे आसनसोल से प्रस्थान करेगी, जसीडीह पर सुबह 9.45 बजे व प्रयागराज जंक्शन पर अगले दिन सुबह 3:55 बजे पहुंचेगी और 4:00 बजे रवाना होकर सुबह 8:40 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी।
  • गाड़ी संख्या 03157 मधुपुर-बनारस अनारक्षित स्पेशल ट्रेन मधुपुर से 14, 21, 28 जुलाई और 4 अगस्त को 4 ट्रिप के लिए मधुपुर से दोपहर 12:10 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन रात 11:30 बजे बनारस पहुंचेगी।
  • गाड़ी संख्या 03158 बनारस-मधुपुर अनारक्षित स्पेशल 15, 22, 29 जुलाई और 5 अगस्त को बनारस से पूरे 4 ट्रिप के लिए बनारस से रात 1:50 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन दोपहर 2:30 बजे मधुपुर पहुंचेगी।
  • गाड़ी संख्या 08797 दुर्ग-पटना स्पेशल ट्रेन दुर्ग से14, 21 और 28 जुलाई को कुल 04 ट्रिप चलेगी। ट्रेन दुर्ग से दोपहर 1:15 बजे रवाना होगी और अगले दिन शाम 15:30 बजे पटना पहुंचेगी।
  • गाड़ी संख्या 08798 पटना-दुर्ग स्पेशल ट्रेन पटना से 15, 22 और 29 जुलाई को कुल 04 ट्रिप चलेगी। ट्रेन पटना से शाम 5:15 बजे रवाना होगी और अगले दिन 10:35 बजे दुर्ग पहुंचेगी।

अगस्त सितंबर में रद्द रहेगी ये ट्रेनें

  1. जोधपुर-दिल्ली सराय ट्रेन, जयपुर-दिल्ली कैंट ट्रेन, बीकानेर-दिल्ली सराय ट्रेन,जोधपुर-दिल्ली ट्रेन, दिल्ली-जोधपुर ट्रेन, दिल्ली-रेवाड़ी ट्रेन, रोहतक-रेवाड़ी ट्रेन 2 सिंतबर को रद्द।
  2. दिल्ली सराय-जोधपुर, दिल्ली कैंट-जयपुर रेलसेवा, दिल्ली सराय-जोधपुर रेलसेवा, दिल्ली-जोधपुर रेलसेवा, दिल्ली-रेवाड़ी रेलसेवा, रेवाड़ी- दिल्ली रेलसेवा, रेवाड़ी- दिल्ली रेलसेवा, रेवाड़ी- रोहतक 3 सितंबर को रद्द ।
  3. ट्रेन नंबर 18175/18176 हटिया – झारसुगुड़ा – हटिया मेमू एक्सप्रेस 18 अगस्त 2025 से 10 सितंबर 2025 तक कैंसिल ।
  4. ट्रेन नंबर 17007 चर्लपल्ली – दरभंगा एक्सप्रेस (वाया – रांची), 26 अगस्त 2025 और 9 सितंबर 2025 को कैंसिल ।
  5. ट्रेन नंबर 17008 दरभंगा – चर्लपल्ली एक्सप्रेस (वाया – रांची), 29 अगस्त 2025 और 12 सितंबर 2025 को कैंसिल ।
  6. ट्रेन नंबर 18523 विशाखपट्टणम – बनारस एक्सप्रेस (वाया – रांची), 27 अगस्त 2025, 31 अगस्त 2025, 7 सितंबर 2025 और 10 सितंबर 2025 को कैंसिल ।
  7. ट्रेन नंबर 18524 बनारस – विशाखपट्टणम एक्सप्रेस (वाया – रांची), 28 अगस्त 2025, 1 सितंबर 2025, 8 सितंबर 2025 और 11 सितंबर 2025 को कैंसिल ।
  8. ट्रेन नंबर 17005 हैदराबाद – रक्सौल एक्सप्रेस (वाया – रांची), 28 अगस्त 2025
  9. ट्रेन नंबर 17006 रक्सौल – हैदराबाद एक्सप्रेस (वाया – रांची), 31 अगस्त 2025
  10. ट्रेन नंबर 07051 चर्लपल्ली – रक्सौल स्पेशल (वाया – रांची), 30 अगस्त 2025
  11. ट्रेन नंबर 07052 रक्सौल – चर्लपल्ली स्पेशल (वाया – रांची), 2 सितंबर 2025
  12. ट्रेन नंबर 07005 चर्लपल्ली – रक्सौल स्पेशल (वाया – रांची), 1 सितंबर 2025
  13. ट्रेन नंबर 07006 रक्सौल – चर्लपल्ली स्पेशल (वाया – रांची), 4 सितंबर 2025
  14. ट्रेन नंबर 18310 जम्मू तवी – सम्बलपुर एक्सप्रेस (वाया – रांची), 7 सितंबर 2025
  15. ट्रेन नंबर 18309 सम्बलपुर – जम्मू तवी एक्सप्रेस (वाया – रांची), 9 सितंबर 2025
  16. ट्रेन नंबर 13425 मालदा टाउन – सूरत एक्सप्रेस (वाया – रांची), 6 सितंबर 2025
  17. ट्रेन नंबर 13426 सूरत – मालदा टाउन एक्सप्रेस (वाया – रांची), 8 सितंबर 2025
  18. ट्रेन नंबर 15028 गोरखपुर – संबलपुर एक्सप्रेस, 8 सितंबर 2025 को कैंसिल
  19. ट्रेन नंबर 15027 संबलपुर – गोरखपुर एक्सप्रेस, 9 सितंबर 2025 को कैंसिल रहेगी।

नोट- यात्री इन स्पेशल ट्रेनों के ठहराव की विस्तृत जानकारी रेलवे स्टेशन, रेल मदद नम्बर 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं या फिर www.enquiry.indianrail.gov.in या NTES App पर जाकर भी डिटेल्स प्राप्त कर सकते हैं।