रेल यात्रियों के लिए काम की खबर है। होली के बाद काम पर लौटने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने 28 होली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ा दी गई है, जिससे बिहार से दिल्ली, बिहार और महाराष्ट्र जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। इसके अलावा रेलवे ने प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) से हजरत निजामुद्दीन (दिल्ली) और वडोदरा से मऊ के बीच भी स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। आइए जानते हैं इन सभी स्पेशल ट्रेनों का रूट-शेड्यूल विस्तार से…
14 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ी
ये भी पढ़ें
- गाड़ी संख्या 03293 पटना-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन 16.03.2026 से 30.03.2026 तक।
- गाड़ी संख्या 03294 नई दिल्ली-पटना स्पेशल ट्रेन 17.3.2026 से 31.03.2026 तक (प्रतिदिन)।
- गाड़ी संख्या 03257 दानापुर-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन 15.03.2026 से 29.03.2026 तक (हर रविवार) ।
- गाड़ी संख्या 03258 आनंद विहार-दानापुर स्पेशल ट्रेन 16.03.2026 से 30.03.2026 तक (हर सोमवार)।
- गाड़ी संख्या 03697 शेखपुरा-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन 16.03.2026 से 30.03.2026 तक सोम, मंगल, शुक्र एवं शनिवार ।
- गाड़ी संख्या 03698 आनंद विहार-शेखपुरा स्पेशल ट्रेन 17.03.2026 से 31.03.2026 तक मंगल, बुध, शनि एवं रविवार।
- गाड़ी संख्या 02397 शेखपुरा-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन 22.03.2026 एवं 29.03.2026 (रविवार) ।
- गाड़ी संख्या 02398 आनंद विहार-शेखपुरा स्पेशल ट्रेन 23.03.2026 एवं 30.03.2026 (सोमवार)।
- गाड़ी संख्या 01143 लोकमान्य तिलक-दानापुर स्पेशल ट्रेन 31.03.2026 तक ।
- गाड़ी संख्या 01144 दानापुर-लोकमान्य तिलक स्पेशल ट्रेन 01.04.2026 तक प्रतिदिन (प्रतिदिन) ।
- गाड़ी संख्या 01449 पुणे-दानापुर स्पेशल ट्रेन 31.03.2026 तक ।
- गाड़ी संख्या 01450 दानापुर-पुणे स्पेशल ट्रेन 12.03.2026 से 02.04.2026 तक (प्रतिदिन) ।
- गाड़ी संख्या 05219 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन 13.03.2026 से 27.03.2026 तक (शुक्रवार) ।
- गाड़ी संख्या 05220 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन 14.03.2026 से 28.03.2026 तक प्रत्येक (शनिवार) ।
- गाड़ी संख्या 04014 आनंद विहार-लौकहा बाजार स्पेशल ट्रेन 15.03.2026 तक (प्रतिदिन)।
- गाड़ी संख्या 04013 लौकहा बाजार-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन 16.03.2026 तक (प्रतिदिन)
- गाड़ी संख्या 05575 सहरसा-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन 25.03.2026 तक (हर बुधवार) ।
- गाड़ी संख्या 05576 आनंद विहार-सहरसा स्पेशल ट्रेन 17.03.2026 से 31.03.2026 तक (हर मंगलवार)
- गाड़ी संख्या 05579 पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन 17.03.2026 से 29.03.2026 तक प्रत्येक मंगल, शुक्र एवं रविवार ।
- गाड़ी संख्या 05580 आनंद विहार-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल ट्रेन 19.03.2026 से 29.03.2026 तक प्रत्येक गुरु, शुक्र एवं रविवार ।
- गाड़ी संख्या 06021 पोत्तनूर-बरौनी स्पेशल ट्रेन 16.03.2026 एवं 23.03.2026 (सोमवार) ।
- गाड़ी संख्या 06022 बरौनी-पोत्तनूर स्पेशल ट्रेन 19.03.2026 एवं 26.03.2026 (गुरुवार)।
- गाड़ी संख्या 03311 धनबाद-चंडीगढ़ स्पेशल 27.03.2026 तक प्रत्येक मंगल एवं शुक्रवार ।
- गाड़ी संख्या 03312 चंडीगढ़-धनबाद स्पेशल 12.03.2026 से 29.03.2026 तक प्रत्येक गुरुवार एवं रविवार ।
- गाड़ी संख्या 03639 धनबाद-शकूरबस्ती स्पेशल ट्रेन 13.03.2026 से 30.03.2026 तक प्रत्येक सोम एवं शुक्रवार ।
- गाड़ी संख्या 03640 शकूरबस्ती-धनबाद स्पेशल ट्रेन 14.03.2026 से 31.03.2026 तक प्रत्येक मंगल एवं शनिवार।
- गाड़ी संख्या 03309 धनबाद-दिल्ली स्पेशल ट्रेन 14.03.2026 से 28.03.2026 तक प्रत्येक मंगल एवं शनिवार ।
- गाड़ी संख्या 03310 दिल्ली-धनबाद स्पेशल ट्रेन 15.03.2026 से 29.03.2026 तक प्रत्येक बुध एवं रविवार ।
प्रयागराज-हजरत निजामुद्दीन-प्रयागराज स्पेशल
गाड़ी संख्या 04123 प्रयागराज-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल प्रयागराज से दोपहर 3:25 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 11:35 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। हजरत निजामुद्दीन से दोपहर 3:45 बजे चलकर अगले दिन सुबह 9:10 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। इस ट्रेन का मानिकपुर, चित्रकूट, बांदा, महोबा, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर, धौलपुर, आगरा कैंट और मथुरा समेत कई स्टेशनों पर ठहराव रहेगा।
वडोदरा-मऊ साप्ताहिक स्पेशल
रेलवे ने प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) से हजरत निजामुद्दीन (दिल्ली) के लिए 15 मार्च से 28 जून तक हर रविवार और बुधवार को स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। वापसी में यह ट्रेन 16 मार्च से 29 जून 2026 तक हर सोमवार और बृहस्पतिवार को चलेगी।
- गाड़ी संख्या 09195 वडोदरा-मऊ साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी 14, 21 और 28 मार्च को हर शनिवार बड़ोदरा से शाम 7 बजे चलकर गोधरा, रतलाम , कोटा, ईदगाह (आगरा), कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, वाराणसी से चलकर तीसरे दिन मऊ रेलवे स्टेशन पर रात 8:45 बजे पहुंचेगी।
- वापसी में गाड़ी संख्या 09196 मऊ-वडोदरा साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी 15, 22 और 29 मार्च को मऊ से रात 11:15 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन वाराणसी जंक्शन से होते हुए तीसरे दिन वडोदरा रात 12:45 बजे पहुंचेगी।
धनबाद से पोत्तनूर के बीच चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस
रेल मंत्रालय ने धनबाद से पोत्तनूर (कोयंबत्तूर) के लिए एक तरफा (वन वे) अमृत भारत स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 16619/16620 पोत्तनूर-धनबाद-पोत्तनूर अमृत भारत एक्सप्रेस से झारखंड, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के यात्रियों को लाभ मिलेगा। गाड़ी संख्या 03375 धनबाद-पोत्तनूर अमृत भारत स्पेशल 14 मार्च को दोपहर 2:00 बजे धनबाद से रवाना होकर 16 मार्च 2026 को सुबह 11:20 बजे पोत्तनूर पहुंचेगी। अमृत भारत स्पेशल में धनबाद से पोत्तनूर तक स्लीपर श्रेणी का किराया 1155 रुपये चुकाना होगा।
नोट- यात्री इन स्पेशल ट्रेनों के ठहराव की विस्तृत जानकारी रेलवे स्टेशन, रेल मदद नम्बर 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं या फिर www.enquiry.indianrail.gov.in या NTES App पर जाकर भी डिटेल्स प्राप्त कर सकते हैं।