Hindi News

मकर संक्रांति पर 150 स्पेशल ट्रेन चलाएगा रेलवे, यात्रियों के लिए आसान होगा आवागमन

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
दक्षिणी मध्य रेलवे ने मकर संक्रांति के लिए 150 स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। ये मुख्य रूप से तेलुगु राज्यों के लिए चलाई जाएगी।
मकर संक्रांति पर 150 स्पेशल ट्रेन चलाएगा रेलवे, यात्रियों के लिए आसान होगा आवागमन

नया साल शुरू हो चुका है और अब मकर संक्रांति का त्यौहार आने वाला है। देश भर में इस पर्व को धूमधाम के साथ मनाया जाता है। पहले से लोग अपने घरों में तिल, गुड़, पापड़ी, पतंग और मांझा जैसी चीजों की तैयारी करते हैं। रेलवे ने भी त्योहार को देखते हुए अपनी तैयारी पूरी कर ली है। दक्षिण मध्य रेलवे की तरफ से 150 स्पेशल ट्रेन चलाने की जानकारी दी गई है।

दक्षिण मध्य रेलवे के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ए श्रीधर ने जानकारी देते हुए बताया कि संक्रांति को देखते हुए दक्षिण मध्य रेलवे ने कई विशेष ट्रेनों की घोषणा की है। ये ट्रेनें मुख्य रूप से तेलुगु राज्यों के लिए हैं।

तिरुपति और शिरडी के लिए ट्रेन

रेल अधिकारी ने बताया कि भारत के उत्तर, पूर्व और दक्षिणी भागों के लिए रेलवे द्वारा ट्रेन की व्यवस्था की गई है। तिरुपति और शिर्डी को जोड़ने वाली विशेष ट्रेन भी शुरू की गई है। त्योहार के मौसम को देखते हुए 150 स्पेशल ट्रेन सहित  लगभग 600 से ज्यादा ट्रेन चलाई जा रही है। इन्हें महाराष्ट्र के कुछ मुख्य स्टेशनों से भी जोड़ा गया है।

 

भारी भीड़ का अनुमान

त्यौहार नजदीक है और इसी को देखते हुए स्टेशन पर भारी भीड़ होने की आशंका जताई गई है। सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर फिलहाल पुनर्निर्माण का काम चल रहा है जिसकी वजह से यात्रियों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अधिकारी के मुताबिक समस्या को देखते हुए कुछ महत्वपूर्ण ट्रेनों को सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन से काचेगुडा, चारलापल्ली और लिंगमपल्ली स्थानांतरित कर दिया गया है। इनमें से कुछ स्थाई और कुछ अस्थाई स्थानांतरण है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews