दिल्ली।
महिलाओं के उत्थान के लिए और विश्व भर में महिलाओं की एक खास मुकाम को सम्मानित करने के लिए विश्व महिला दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक नया और अद्भुत फैसला लिया। जिसके तहत आज एक दिन के लिए प्रधानमंत्री मोदी के सारे सोशल साइट अकाउंट्स कुछ महिलाओं के हाथ में होंगे।
विश्व महिला दिवस के अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी ने अपना सोशल मीडिया अकाउंट अपनी जिंदगी में खास मुकाम हासिल करने वाली महिलाओं के हाथों में सौपा है। जिस पर उन्होंने अपने जीवन के सफर में आए उताव-चढ़ाव के बारे में बातें साझा की। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘International women’s day पर सभी महिलाओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि हम ‘नारी शक्ति’ की भावना और उपलब्धियों को सलाम करते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि जैसा मैंने कुछ दिनो पहले कहा था कि मैं महिला दिवस के मौके पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दूर रहूंगा। इसलिए आज कुछ महिलाएं मेरे सोशल मीडिया अकउंट के जरिए अपने जीवन से जुड़े यादगार पलों को दुनिया के सामने साझा करेंगी।
आपको बता दें की पीएम मोदी ने 2 मार्च को सोशल मीडिया छोड़ने को लेकर ट्वीट किया था। मोदी ने लिखा था कि वह रविवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब छोड़ने पर विचार कर रहे हैं। जहां इस बारे में वो जल्द ही जानकारी देंगे। अगले दिन पीएम मोदी ने बताया की अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International women’s day) को खास बनाने के लिए वह इस महिला दिवस पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट ऐसी महिलाओं को सौंपेंगे जिनका जीवन और कार्य उन्हें प्रेरित करता है। इससे उन्हें लोगों को प्रोत्साहित करने में मदद मिलेगी। बताते चलें कि पीएम मोदी के फेसबुक पेज पर 44,723,734 लाइक्स हैं। जबकि ट्विटर पर उन्हें 5 करोड़ 30 लाख लोग फॉलो करते हैं। मोदी को इंस्टाग्राम पर 3 करोड़ 52 लाख फॉलोवर्स हैं। यूट्यूब पर उनके 4 करोड़ 51 लाख सब्सक्राइबर्स हैं।
दरअसल मोदीजी ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने इस तरह का फैसला लिया है। निश्चय ही पीएम के इस फैसले से महिलाएं गौरवांतित महसूस कर रही है






