Hindi News

Apple iPhone 17 Sale: दिल्ली से मुंबई तक iPhone 17 के लिए कस्टमर्स की उमड़ी भीड़, लोगों की दीवानगी देखने लायक

Written by:Vijay Choudhary
Published:
Apple iPhone 17 Sale: दिल्ली से मुंबई तक iPhone 17 के लिए कस्टमर्स की उमड़ी भीड़, लोगों की दीवानगी देखने लायक

आज (20 सितंबर) दिल्ली और मुंबई में iPhone 17 लाइनअप के लॉन्च का क्रेज देखने को मिला। Apple ने इस बार iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Max और पहली बार iPhone Air लॉन्च किया। स्टोर्स खुलते ही लोग घंटों इंतजार कर रहे थे, पैर थकने का नाम नहीं ले रहे थे। फैंस नए फीचर्स और डिजाइन के लिए उत्साहित थे। गेमिंग अनुभव और स्टाइल अपडेट करने के लिए खरीदार बड़ी संख्या में स्टोर के बाहर लाइन में खड़े दिखाई दिए।

गेमिंग और प्रोसेसर में बड़ा सुधार


ग्राहक अमान मेमन ने कहा, “iPhone 17 Pro Max में नया डिज़ाइन और A19 Bionic चिप है, जिससे गेमिंग का अनुभव बेहतर होगा। मैं पिछले छह महीने से इस रंग का इंतजार कर रहा था।” तकनीकी जानकारों का कहना है कि नया प्रोसेसर फोन की स्पीड, ग्राफिक्स और मल्टीटास्किंग को पहले से बेहतर बनाता है। इसी वजह से गेमिंग, वीडियो एडिटिंग और ऐप्स की परफॉर्मेंस में सुधार होगा। दिल्ली और मुंबई में स्टोर सुरक्षा के लिए टोकन सिस्टम और व्यवस्थित लाइनिंग का इस्तेमाल कर रहे हैं।

iPhone 17 में खास फीचर्स और iPhone Air

Apple ने iPhone 17 में कैमरा क्वालिटी, बैटरी लाइफ और AI-बेस्ड फीचर्स पर जोर दिया है। नए iPhone Air को सबसे पतला iPhone बताया जा रहा है, जिसकी मोटाई सिर्फ 5.6 मिमी है। इसके अलावा Apple Watch सीरीज 11, Apple Watch Ultra 3, Apple Watch SE 3 और AirPods Pro 3 ईयरबड्स के साथ तीन नए iPhone 17 मॉडल लॉन्च किए गए। फास्ट चार्जिंग, हल्का डिजाइन और बेहतर प्रोसेसर इसे और भी आकर्षक बनाते हैं।

कीमत, नए कलर और सोशल मीडिया हंगामा

भारत में iPhone 17 की शुरुआती कीमत ₹79,900 है, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत ₹1 लाख से अधिक है। नारंगी रंग का वैरिएंट सबसे लोकप्रिय माना जा रहा है। प्री-ऑर्डर 12 सितंबर से शुरू थे और अब फोन Apple स्टोर्स और ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म्स पर उपलब्ध हैं। पहले ही दिन सोशल मीडिया पर #iPhone17 ट्रेंड बन चुका है। दिल्ली-मुंबई के अलावा अन्य बड़े शहरों में भी लोग स्टोर्स के बाहर लाइन में खड़े हैं, जो भारत में iPhone के क्रेज को फिर से साबित कर रहा है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Vijay Choudhary
लेखक के बारे में
पछले पांच सालों से डिजिटल पत्रकार हैं. जुनूनी न्यूज राइटर हैं. तीखे विश्लेषण के साथ तेज ब्रेकिंग करने में माहिर हैं. देश की राजनीति और खेल की खबरों पर पैनी नजर रहती है. View all posts by Vijay Choudhary
Follow Us :GoogleNews