Hindi News

IPS Transfer: बड़ा फेरबदल, 6 आईपीएस अधिकारियों के हुए तबादले, एक को मिला अतिरिक्त प्रभार, आदेश जारी, देखें लिस्ट

Published:
6 आईएएस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी हो चुका है। एसपी और डीआईजे के प्रभार में बदलाव हुआ है। आइए जानें किसे कहाँ भेजा गया है?
IPS Transfer: बड़ा फेरबदल, 6 आईपीएस अधिकारियों के हुए तबादले, एक को मिला अतिरिक्त प्रभार, आदेश जारी, देखें लिस्ट

IPS Transfer 2024: केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में भारतीय पुलिस सेवा के 6 अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। उपराज्यपाल ने 29 अक्टूबर को तबादले और नियुक्ति को लेकर आदेश जारी कर दिया है। अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नया पदभार संभालने निर्देश दिया गया है।

दो पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी),  तीन  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) और एक पुलिस अधीक्षक (SP) के प्रभार में फेरबदल किया गया है। उन्हें नहीं जिम्मेदारी सौंपी गई है। नर्रा चैतन्य, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (कानून एवं व्यवस्था), पुडुचेरी को एसएसपी (अपराध एवं खुफिया), पुडुचेरी के पद पर तैनात किया गया है। उन्हें कमांडेंट (आईआरबीएन) का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

एसएसपी और एसपी स्तर के इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी (Puducherry IAS Transfer)

कराईकाल के नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एमवीएनवी लक्ष्मी सौजन्या होंगी। इससे पहले वह पुलिस अधीक्षक (पूर्व), पुडुचेरी के पद पर तैनात थी। पुलिस अधीक्षक (पूर्व) पुडुचेरी के पद पर ईशा सिंह को नियुक्त किया गया है। आईपीएस अधिकारी आर. कलैवानन एसएसपी (अपराध एवं खुफिया), पुडुचेरी को एसएसपी (कानून एवं व्यवस्था) पद पर भेजा गया है।

दो डीआईजी के प्रभार में फेरबदल (IPS Posting News)

आर. सत्यसुंदरम को पुलिस उप महानिरीक्षक (कानून एवं व्यवस्था), पुडुचेरी के पद पर नियुक्त किया गया है। बृजेन्द्र कुमार यादव को पुलिस उपमहानिरीक्षक, पुडुचेरी पद से हटाकर पुलिस उपमहानिरीक्षक (सशस्त्र पुलिस और प्रशिक्षण), पुडुचेरी के पद पर तैनात किया गया है।

ips transfer

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews