तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में बड़े स्तर पर भारतीय पुलिस सेवा अधिकारियों का स्थानांतरण (IPS Transfer) देखने को मिला है। तमिलनाडु में 11 आईएएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। वहीं दो को प्रमोट किया गया है। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने पांच आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी है। पुलिस अधीक्षक, आईजीपी, एएसपी समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है। 6 फरवरी शुक्रवार को राज्य सरकार द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है।
तमिलनाडु में अंकित सिंह, असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट ऑफ़ पुलिस, कुंबकोणम सब-डिवीजन तंजावुर जिला को प्रमोट करके डीसीपी, नॉर्थ, सालेम सिटी के पद पर नियुक्त किया गया है। सृष्टि सिंह को पदोन्नत करके डीसीपी, साउथ, त्रिची सिटी के पद पर पदस्थ किया गया है। आईपीएस अधिकारी एस राजेश्वरी को पुलिस महानिदेशक, महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराध, चेन्नई उपमहानिरीक्षक पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
तमिलनाडु में इन आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ
- ए. कायलविझी, पुलिस महानिरीक्षक/सदस्य सचिव, तमिलनाडु वर्दीधारी सेवा भर्ती बोर्ड के पद पर नियुक्त किया गया है।
- एन यू शिवरामन को पुलिस अधीक्षक वेल्लोर पद पर भेजा गया है।
- आर.वी रम्या भारती को पुलिस महानिदेशक, अपराध, चेन्नई पद पर भेजा गया है।
- ए. मायिलवगनन को एसपी, विजिलेंस एंड एंटी करप्शन, सडर्न रेंज पद पर पदस्थ किया गया है। इससे पहले वह वेल्लोर एसपी पद पर कार्यरत थे।
- टी. ईश्वरण को डीसीपी, ट्रैफिक, अवाडी पुलिस कमिश्नरेट पद पर नियुक्त किया गया है।
- आई ईश्वरन को पुलिस उपायुक्त, अन्ना नगर, ग्रेटर चेन्नई पुलिस पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- आर. उथयकुमार को डीसीपी कोयंबेडु, ग्रेटर चेन्नई पद पर नियुक्त किया गया है।
- सुजीत कुमार को पुलिस उपायुक्त, यातायात, पश्चिम ग्रेटर चेन्नई पुलिस पद पर नियुक्त किया गया है।
- आर. सुहासिनी को एसपी तमिलनाडु वर्दीधारी सेवा भर्ती बोर्ड पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- जी. नागज्योथि को अधीक्षक/ प्रधानाचार्य, पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय चेन्नई पद पर पदस्थ किया गया है।


यूपी आईपीएस तबादला सूची
- आईपीएस अधिकारी अखिलेश कुमार चौरसिया को पुलिस उपमहानिरीक्षक, भ्रष्टाचार निवारण संगठन लखनऊ पद से स्थानांतरित करके पुलिस उपमहानिरीक्षक, स्थापना मुख्यालय पुलिस महानिदेशक पद पर नियुक्त किया है।
- धुले सुशील चंद्रभान को पुलिस उपमहानिरीक्षक एएसटीएफ बनाया गया है ।
- यमुना प्रसाद को पुलिस उपमहानिरीक्षक पीटीएस मुरादाबाद पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले वह पुलिस उपायुक्त/ पुलिस उपमहानिरीक्षक पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर पद पर कार्यरत थे।
- हेमराज मीणा को पुलिस उपमहानिरीक्षक,यूपी एसीआईएसएस पद पर भेजा गया है।
- सचिंद्र पटेल को पुलिस उपमहानिरीक्षक भ्रष्टाचार निवारण संगठन लखनऊ पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।






