Hindi News

IPS Transfer: इन 71 आईपीएस अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, तबादले का आदेश जारी, देखें लिस्ट 

Published:
दो राज्यों के पुलिस विभाग में बदलाव हुआ है। कई आईपीएस अफसरों को नया सौंपा गया है। कई जिलों के एसपी भी बदले गए हैं। आइए जानें किसे कहाँ और क्या जिम्मेदारी सौंपी गई है?
IPS Transfer: इन 71 आईपीएस अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, तबादले का आदेश जारी, देखें लिस्ट 

उत्तर प्रदेश और राजस्थान में प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। बड़े पैमाने पर भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों का स्थानांतरण (IPS Transfer) किया गया है। यूपी में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने 7 आईपीएस अधिकारियों को नया पदभार सौंपा है। वहीं राजस्थान सरकार ने एक साथ 64 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है झुंझुनू, जयपुर ग्रामीण, बूंदी अजमेर, भिवाड़ी और सिरोही समेत कई जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं। ट्रांसफर और नियुक्ति से संबंधित आदेश भी जारी हो चुका है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने आईपीएस अधिकारी बृजेश कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक लॉजिस्टिक पद पर नियुक्त किया है। इससे पहले वह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं पद पर कार्यरत थे। फतेहपुर एसपी पद पर कार्यरत अनूप कुमार सिंह को सम्बद्ध, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक का एसपी बनाया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक, नगर, गोरखपुर पद पर पाटिल निमिष दशरथ को नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह अपर पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद पर कार्यरत थे।

यूपी के इन जिलों में नए एसपी नियुक्त 

भदोही एसपी पद पर कार्यरत अभिमन्यु मांगलिक को फतेहपुर पुलिस अधीक्षक पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कासगंज पुलिस अधीक्षक पद पर कार्यरत अंकित शर्मा को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं पद पर नियुक्त किया गया है। ओमप्रकाश सिंह-1 को पुलिस अधीक्षक कासगंज बनाया गया है। भदोही एसपी पद पर अभिनव त्यागी को तैनात किया गया है। इससे पहले अपर पुलिस अधिक्षक,नगर गोरखपुर पद पर कार्यरत थे।

राजस्थान में इन आईपीएस अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी 

आईपीएस अधिकारी अजय सिंह को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त-1  पुलिस आयुक्तालय जयपुर पद पर नियुक्त किया गया है। योगेश यादव को उपमहानिरीक्षक पुलिस आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) जयपुर पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अनिल कुमार-2 को उप महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय राजस्थान जयपुर पद पर भेजा गया है। मनीष अग्रवाल को उपमहानिरीक्षक पुलिस इंटेलिजेंस पुलिस मुख्यालय जयपुर पद की जिम्मेदारी सौंप गई है। आनंद शर्मा को जयपुर विकास प्राधिकरण का उपमहानिरीक्षक पुलिस बनाया गया है।

नरेंद्र सिंह को बाड़मेर का एसपी बनाया गया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जयपुर एसपी पद की जिम्मेदारी योगेश गोयल को दी गई है। पाली एसपी पद पर मोनिका सेन को नियुक्त किया गया है। चूरू का नया एसपी ज्ञान चंद्र यादव को बनाया गया है। उपनिदेशक राजस्थान पुलिस अकादेमी जयपुर पद पर राजेश कुमार यादव को भेजा गया है, जो पहले सलूंबर एसपी पद पर कार्यरत थे। पुलिस उपायुक्त क्राइम पुलिस आयुक्तालय जयपुर पद पर हनुमान प्रसाद मीणा को नियुक्त किया गया है। नरेंद्र सिंह मीणा बाड़मेर एसपी को हनुमानगढ़ का नया एसपी बनाया गया है।

राजेंद्र कुमार मीणा बूंदी एसपी को पुलिस अधीक्षक इंटेलिजेंस जयपुर पद की जिम्मेदारी दी गई है। नागौर एसपी पद पर कार्यरत मृदुल कच्छावा को बीकानेर एसपी बनाया गया है। केवल राम राव को पुलिस अधीक्षक जीआरपी जोधपुर पद पर नियुक्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय सिविल राइट्स जयपुर पद पर कवेंद्र सिंह सागर को भेजा गया है। लोकेश सोनवाल को पुलिस अधीक्षक जीआरपी अजमेर पद की जिम्मेदारी दी गई है। राजस्थान पुलिस प्रशिक्षण केंद्र जोधपुर का प्राचार्य डॉ महावीर सिंह राणावत को बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक कोटपूतली बहरोड़ पद पर सतवीर सिंह को नियुक्त किया गया है। फलौदी का एसपी सतनाम सिंह को बनाया गया है। राजस्थान आईपीएस अफसरों के तबादले की सूची नीचे दी गई है- 

HDV3E02a0AAS4-Q
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews