Hindi News

IPS Transfer: राज्य में एक साथ 8 आईपीएस अफसर इधर से उधर, मिली नई जिम्मेदारी, देखें तबादला सूची

Published:
राज्य में कई आईपीएस अफसरों को नया पदभार सौंपा गया है। पंजाब में स्पेशल डीजीपी, चीफ डायरेक्टर, एआईजी समेत कई पदों के प्रभार में फेरबदल हुआ है। आइए जानें किसे कहाँ भेजा गया है?
IPS Transfer: राज्य में एक साथ 8 आईपीएस अफसर इधर से उधर, मिली नई जिम्मेदारी, देखें तबादला सूची

पंजाब में आईएएस के बाद आईपीएस अफसरों का स्थानांतरण (IPS Transfer) हुआ है। एक साथ भारतीय पुलिस सेवा के 8 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईजीपी, डीजीपी और एसएसपी समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश गृह मामलों के विभाग ने 20 जनवरी मंगलवार को आदेश जारी कर दिया है।

राज्य सरकार ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नया पदभार संभालने का निर्देश दिया है। बैच 2003 के आईपीएस अधिकारी डॉ. सुखचैन सिंह को आईजीपी, इंटेलिजेंस पंजाब SAS नगर (हेड ऑफ़ द विंग) पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले आईजीपी, हैडक्वाटर पद पर कार्यरत थे।

इन आईपीएस अफसरों को अतिरिक्त प्रभार भी मिला 

  • बैच 1994 के आईएएस अधिकारी नरेश अरोड़ा को विशेष डीजीपी, मानवाधिकार पंजाब चंडीगढ़ का पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही PSHRC स्पेशल डीजीपी पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। इससे पहले वह स्पेशल डीजीपी, मानवाधिकार अयोग चंडीगढ़ की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
  • संदीप गोयल, आईजीपी, एजीटीएफ-2 लुधियाना पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें बार्डर रेंज अमृतसर के डीआईजी पद का अतिरिक्त प्रभार  भी सौंपा गया है।
  • मनिंदर सिंह को एआईजी, कल्याण पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें एसएसपी रोपड़ का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

इन आईपीएस अधिकारियों का भी तबादला हुआ 

  • आईपीएस अधिकारी एसएस श्रीवास्तव को स्पेशल डीजीपी, हेडक्वार्टर पंजाब पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह स्पेशल डीजीपी, सिक्योरिटी, पंजाब पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
  • पीके सिन्हा को चीफ डायरेक्टर, सतर्कता ब्यूरो पद पर नियुक्त किया गया है। पहले वह स्पेशल डीजीपी इंटेलिजेंस पद पर कार्यरत थे।
  • कौशतब शर्मा, एडीजीपी मानवाधिकार को एडीजीपी सुरक्षा पंजाब चंडीगढ़ पद पर पदस्थ किया गया है।
  • कंवलदीप सिंह को एआईजी, कार्मिक-1 पद पर नियुक्त किया गया है। वह पहले एआईजी, अपराध, बोल पर कार्यरत थे।

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews