Hindi News

क्या आप जानते है भारत के राष्ट्रपति की सैलरी कितनी है? भत्ते-आवास-गाड़ी के अलावा क्या क्या मिलती है सुविधाएं, जानिए सबकुछ

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:
भारत का राष्ट्रपति देश का मुखिया होने के साथ-साथ भारत का प्रथम नागरिक होता है।भारत के राष्ट्रपति को सैलरी के अलावा कई तरह के भत्ते मिलते हैं और उन्हें कई विशेषाधिकार भी दिए गए हैं। आईए जानते है उनकी सैलरी, शक्तियों, जिम्मेदारियां और सुविधाएं के बारें में...........
क्या आप जानते है भारत के राष्ट्रपति की सैलरी कितनी है? भत्ते-आवास-गाड़ी के अलावा क्या क्या मिलती है सुविधाएं, जानिए सबकुछ

भारत का राष्ट्रपति देश का मुखिया होने के साथ-साथ भारत का प्रथम नागरिक भी होता है। राष्ट्रपति देश का सर्वोच्च पद होता है। राष्ट्रपति की मंजूरी के बिना कोई कानून पास नहीं हो सकता है।राष्ट्रपति को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस शपथ दिलवाते है, लेकिन क्या आप जानते है कि भारत में राष्ट्रपति को कितनी सैलरी कितनी मिलती है? उन्हें सुविधाएं क्या मिलती हैं? और उनके पास कौन-कौन सी शक्तियां होतीं हैं?आईए जानते है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में राष्ट्रपति को 1.50 से पांच लाख रुपये प्रति माह तक दिए जाते हैं। उन्हें किसी तरह का कोई टैक्स नहीं चुकाना होता है।भारत के राष्ट्रपति के कार्यालय व्यय के लिए 1 लाख रुपये अलग से दिए जाते हैं। इसके अलावा राष्ट्रपति को कई भत्ते भी मिलते हैं।आजीवन फ्री मेडिकल, आवास और इलाज की सुविधा मिलती है।
राष्ट्रपति भारतीय सशस्त्र बलों के कमांडर-इन-चीफ भी होते हैं।देश की सभी जरूरी संधियां और अनुबंध राष्ट्रपति के द्वारा किए जाते हैं।

राष्ट्रपति को मिलती है ये भी सुविधाएं

  • राष्ट्रपति को निःशुल्क चिकित्सा सेवाएं और देखभाल की भी सुविधा दी जाती है। एक सुसज्जित किराए से मुक्त घर, 2 निःशुल्क लैंडलाइन (1 इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए), 1 मोबाइल फोन, 5 निजी कर्मचारी दिए जाते हैं। घर के रखरखाव का खर्च भी वहन किया जाता है।
  • राष्ट्रपति भवन भारत के राष्ट्रपति का आधिकारिक निवास है, जो नई दिल्ली में स्थित है। पांच लोगों का सेक्रेटेरियल स्टाफ होता है। राष्ट्रपति भवन की देखरेख में 200 अन्य लोग अपनी जिम्मेदारी संभालते हैं।
  • राष्ट्रपति को आने-जाने के लिए Mercedes-Benz S 600 Pullman Guard गाड़ी मिलती है। राष्ट्रपति के पास स्पेशल गार्ड होते हैं, जिन्हें प्रेसिडेंशियल बॉडीगार्ड कहा जाता है।
  • गृह मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, भारत का राष्ट्रपति प्लेन और ट्रेन से कितनी भी बार कहीं के लिए भी फ्री सफर सकता है। वे अपने साथ एक व्यक्ति को ला सकते हैं, जिसका खर्च वहन किया जाएगा।

रिटायरमेंट के बाद मिलती है इतनी पेंशन

राष्ट्रपति के रिटायर होने पर 1.5 लाख रुपये की पेंशन मिलती है। यदि राष्ट्रपति की मृत्यु पद पर रहते हुए होती है, तो पति/पत्नी को ‘सेवानिवृत्त राष्ट्रपति को मिलने वाली पेंशन के पचास प्रतिशत की दर से शेष जीवन के लिए पारिवारिक पेंशन दी जाती है।साथी पति/पत्नी को भी आजीवन निःशुल्क चिकित्सा सेवाएं मिलती हैं।

नोट: यह जानकारी विभिन्न स्त्रोतो से जुटाई गई है, जिसमें बदलाव हो सकता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews