नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी कर दी है| इस सूची में 36 उम्मीदवारों के नाम हैं| पार्टी ने अपनी पहली सूची में 184 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की थी. तो वहीं, दूसरी सूची में सिर्फ एक नाम शामिल था| भाजपा अब तक 221 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर चुकी हैं| भजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को पुरी से टिकट दिया गया है। भाजपा की इस लिस्ट में आंध्र प्रदेश की 23, महाराष्ट्र की 6, ओडिशा की 5, मेघालय की एक और असम की एक सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। ओडिशा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बसंत पांडा और वरिष्ठ नेता सुरेश पुजारी के नाम शामिल हैं।
LOKSABHA ELECTION: भाजपा ने जारी की 36 उम्मीदवारों की सूची
Written by:Mp Breaking News
Published:





