वोट चोरी को लेकर CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांग रहे राहुल गांधी ने इसे एक बड़े आंदोलन की शक्ल दे दी हैं उन्होंने स्पष्ट कह दिया है कि अब हम रुकने वाले नहीं है जब तक हमारा मकसद पूरा नहीं हो जाता चुप नहीं रहेंगे अपने लक्ष्य को पूरा करेंगे, उन्होंने कहा भारत में लोकतंत्र को बचाने के लिए हम सब एक साथ खड़े हैं कोई अलग-अलग विरोध प्रदर्शन नहीं हो रहे हैं, बल्कि एक ही मकसद के साथ सिर्फ़ एक ही विरोध प्रदर्शन हो रहा है।
SIR के माध्यम से मतदाताओं के वोट काटने, वोट चोरी कर भाजपा की मदद करने के आरोप लगाकर राहुल गांधी चुनाव योग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं, पिछले दिनों सैकड़ों की भीड़ के साथ राहुल गांधी चुनाव आयोग पहुंचें, फिर उसके अगले दिन जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया दोनों ही जगह उन्हें हिरासत में लिया गया फिर उसके अगले दिन वे राजघाट पर धरने पर बैठ गए और अपना मंशा बता दी कि वे रुकने वाले नहीं है।
ये भी पढ़ें
सोमवार को कल राहुल गांधी ने मार्च फॉर डेमोक्रेसी निकाला और वे बाराखम्बा कनॉट प्लेस से सुप्रीम कोर्ट तक लाखों की भीड़ के साथ पहुंचे और सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की, आज उन्होंने अपने आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए इंडिया ब्लॉक के नेताओं को अपने घर हाई टी पर बुलाया और आंदोलन की रणनीति बनाई और अपने कड़े तेवर जारी रखे।
हम सब एक साथ खड़े हैं, कोई अलग-अलग विरोध प्रदर्शन नहीं
मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा हम सब एक साथ खड़े हैं। कोई अलग-अलग विरोध प्रदर्शन नहीं हो रहे हैं, बल्कि एक ही मकसद के साथ एक ही विरोध प्रदर्शन हो रहा है, भारत में लोकतंत्र को बहाल करना। उन्होंने कहा लोकतंत्र को खत्म कर दिया गया है, चुनावी व्यवस्था को कमजोर किया गया है और संविधान को तार-तार कर दिया गया है। हम लोकतांत्रिक शासन को बहाल करने के लिए मिलकर लड़ रहे हैं।
राहुल गांधी की चेतावनी जंतर मंतर वापस लेकर रहेंगे
राहुल गांधी ने कहा सरकार ने जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने पर रोक लगा दी है, जो लोकतांत्रिक अभिव्यक्ति का एक मंच है। हम इस फैसले को चुनौती देंगे, मोदी इसके मुख्य सूत्रधार हैं, अमित शाह इसे लागू करने वाले हैं और ज्ञानेश कुमार व अन्य इसमें शामिल हैं। उन्हें यह समझना होगा कि उन पर शिकंजा कस रहा है। वे संविधान को खत्म करके बच नहीं सकते।
लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बहाल करने आखिरी दम तक लड़ेंगे
राहुल गांधी ने कहा कल आपने न केवल राजनीतिक दलों को, बल्कि भारत की जनता को भी अपनी बात रखते हुए देखा। हम दिल्ली और भारत की जनता का हमारे साथ खड़े होने के लिए धन्यवाद करते हैं। हम लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बहाल करने के लिए आखिरी दम तक लड़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जनता से हमारा वादा है कि मोदी, शाह, ज्ञानेश कुमार और अन्य सहित जो भी इसके लिए जिम्मेदार हैं, उन्हें सजा दिलाई जाएगी।
हमारी टीम रुकने वाली नहीं है, समय कितना भी लगे रुकेंगे नहीं
राहुल गांधी ने कहा हमारी टीम रुकने वाली नहीं है, समय कितना भी लगे रुकेंगे नहीं हम End Goal तक जाएंगे। अब कैसे जायेंगे वो हम आपको नहीं बताएँगे क्योंकि फिर आपका सरप्राइज खत्म हो जायेगा, हम चाहते हैं देश के लिए ये माहौल बना रहे लेकिन मैं आपको गारंटी देता हूँ कि जिस प्रकार हमने जिस ताकत और एकजुटता के साथ काम किया है, वह हम करते रहेंगे और साथ मिलकर अन्याय के खिलाफ लड़ते रहेंगे।
राहुल बोले हम CJI , सुप्रीम कोर्ट का सम्मान करते हैं
राहुल गांधी ने कहा हम भारत के मुख्य न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट और भारत की न्याय व्यवस्था का बहुत सम्मान करते हैं। उनकी अपनी भूमिका है। हमें उम्मीद है कि वे अपनी वह भूमिका निभाएंगे। लेकिन हम राजनीतिक लोग भी हैं। कोई संवैधानिक संस्था अपनी भूमिका निभाए या अनाहीं निभाए, चाहे कुछ भी हो जाए, राजनीतिक विरोध जारी रहेगा, लोगों का विरोध जारी रहेगा और अंत में जीत उसी की होगी।
