Hindi News

Congress में इस्तीफे का दौर जारी, 7 नेताओं ने किया पार्टी छोड़ने का ऐलान

Written by:Kashish Trivedi
Published:
Congress में इस्तीफे का दौर जारी, 7 नेताओं ने किया पार्टी छोड़ने का ऐलान

चंडीगढ़, डेस्क रिपोर्ट। Congress में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। दरअसल चंडीगढ़ कांग्रेस (chandigarh congress) में पूर्व अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा के इस्तीफे को हाईकमान द्वारा नामंजूर कर दिया गया। बावजूद इसके अब तक कई नेता पार्टी से इस्तीफा (resignation) दे चुके हैं। वही नेताओं के इस्तीफा देने का दौर जारी है।

चंडीगढ़ कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा के समर्थन में 7 कांग्रेस नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दिया है। जिसमें कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव का भी नाम शामिल है। इसके अलावा कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष, जिला पूर्व महासचिव सहित ब्लॉक अध्यक्ष और पूर्व जिला उपाध्यक्ष ने भी कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है।

जिन नेताओं ने इस्तीफा दिया है। उसमें पूर्व अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा के अलावा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव विशु दुग्गल, जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एसके सिंगारी, जिला पूर्व महासचिव पूजा घई, ब्लॉक अध्यक्ष विनय खारी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राकेश सोनी, पूर्व ब्लाक और जिला अध्यक्ष दमनप्रीत सिंह बादल सहित सुखविंदर सुखा शामिल है। पूर्व अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा के समर्थन में अब तक कांग्रेस के 2 दर्जन से अधिक नेता ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

Read More: शासकीय अधिकारियों को लगा बड़ा झटका, Supreme Court ने सुनाया ये महत्वपूर्ण फैसला

हालांकि इस इस्तीफे की खबर पर अब चंडीगढ़ कांग्रेस के ही चावला गुट ने सवाल खड़े किए हैं उनका कहना है कि अब तक जिन साथियों ने इस्तीफा दिया। उसमें कई नेताओं के इस्तीफे दोबारा चुके हैं। कांग्रेस से जाने के लिए एक ही व्यक्ति के इस्तीफे बार-बार भेजे जा रहे हैं।

चंडीगढ़ कांग्रेस में सुभाष चावला के अध्यक्ष बनने के बाद ही पार्टी में मतभेद शुरू हो गए हैं। जिसके बाद अपूर्व अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। प्रदीप छाबड़ा के इस्तीफा देने के साथ ही चंडीगढ़ कांग्रेस में इस्तीफा देने की होड़ लग गई। इसके बाद इस मुद्दे पर चंडीगढ़ कांग्रेस ने अखिल भारतीय कांग्रेस (AICC) की अध्यक्ष सोनिया गांधी (sonia gandhi) को भी पत्र लिखा है पत्र में कहा गया है कि नए अध्यक्ष द्वारा पार्टी नेताओं को पार्टी मीटिंग में शामिल नहीं किया जाता है। इसके साथ ही नेताओं की बेज्जती की जाती है, जब नेताओं के साथ इस तरह के हालात हैं। ऐसे में कार्यकर्तओं का कांग्रेस में क्या हाल होगा।

ज्ञात हो कि पूर्व अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा के समर्थन में अब तक कांग्रेस के 2 दर्जन से अधिक नेता ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वही पार्टी प्रभारी हरीश रावत का कहना है कि जल्द ही इसकी सुनवाई हाईकमान करेगा। पार्टी प्रभारी ने कहा है कि आज शाम को पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष सुभाष चावला के साथ बैठक करेंगे और इसके साथ ही प्रदीप छाबड़ा के मुद्दे पर आगे बात की जाएगी।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Kashish Trivedi
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews