HOLIDAYS IN SCHOOL 2025 : स्कूली छात्रों के लिए खुशखबरी है। दिल्ली और उत्तर प्रदेश सरकार ने महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर 7 अक्टूबर को सरकारी छुट्टी का ऐलान किया है। इस दिन सभी सरकारी कार्यालय स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे।भारी बारिश के चलते सोमवार मंगलवार को जम्मू कश्मीर के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में भी छुट्टी का ऐलान किया गया है। इसके अलावा अक्टूबर में साप्ताहिक अवकाश रविवार के साथ धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज की छुट्टी का भी लाभ मिलेगा।
किस राज्य में कब से शुरू होंगी दिवाली की छुट्टियां
ये भी पढ़ें
1असम विधानसभा चुनाव 2026: कांग्रेस ने जारी की 22 उम्मीदवारों की तीसरी सूची, अब तक कुल 87 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान
2पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: BJP ने 111 उम्मीदवारों की दूसरी सूची की जारी, पुराने चेहरों पर लगाया दांव
3असम और केरल विधानसभा चुनाव के लिए BJP उम्मीदवारों का ऐलान, CM हिमंत बिस्वा सरमा जालुकबारी लड़ेंगे चुनाव, लिस्ट जारी
4IAS Transfer: नौकरशाही में फेरबदल, एक साथ हुआ 25 आईएएस अधिकारियों का तबादला, आदेश जारी
- राजस्थान : दिवाली के चलते 13 से 24 अक्टूबर तक अवकाश रहेगा। इस तरह छात्रों को कुल 12 छुट्टियों का लाभ मिलेगा।
- छत्तीसगढ़ : 20 से 25 अक्टूबर 2025 तक दीपावली की छुट्टियां (कुल 6 दिन) रहेंगी। 26 अक्टूबर को रविवार का साप्ताहिक अवकाश रहेगा, फिर स्कूल 27 अक्टूबर (सोमवार) से खुलेंगे।
- बिहार :स्कूल कैलेंडर के मुताबिक, धनतेरस/ दीपावली/ चित्रगुप्त पूजा/ भैया दूज/ छठ पूजा के चलते 20 से 29 अक्टूबर 2025 तक स्कूल बंद रहेंगे।
- मध्य प्रदेश: 18 से 23 अक्टूबर तक स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे।
अक्टूबर 2025 में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल?
- 11 अक्टूबर शनिवार (दूसरा शनिवार कुछ जगहों पर)
- 12 अक्टूबर रविवार
- 18 अक्टूबर धनतेरस
- 19 अक्टूबर रविवार
- 20 अक्टूबर – नरक चतुर्दशी
- 21 अक्टूबर – दीवाली
- 22 अक्टूबर – गोवर्धन पूजा
- 23 अक्टूबर – भैया दूज/छत्रपति शिवाजी जयंती
- 25 अक्टूबर – शनिवार (चौथा)
- 26 अक्टूबर रविवार
- 27 अक्टूबर -छठ
- 28 अक्टूबर – छठ पूजा (यूपी बिहार)