Hindi News

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कोरोना पॉजिटिव, मेदांता अस्पताल में कराया गया भर्ती

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कोरोना पॉजिटिव, मेदांता अस्पताल में कराया गया भर्ती

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। देश में नेताओं पर कोरोना (Coronavirus) का कहर जारी है। आए दिन अलग अलग राज्य के मंत्री, मुख्यमंत्री और विधायक कोरोना की चपेट में आ रहे है।अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता (Senior Congress Leader) औऱ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Former Chief Minister Bhupendra Singh Hooda)  और उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। दोनों को मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।यह जानकारी खुद पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दी है।

यह भी पढ़े.. मप्र में एक्टिव केस 68 हजार पार, सामने आया शिवराज सिंह चौहान का बड़ा ऐलान

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा  ने ट्वीट (Tweet) कर लिखा है कि प्रारंभिक लक्षण दिखते ही RTPCR जाँच करवाने पर मेरी और मेरी पत्नी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) आयी है।डाक्टरों की सलाह पर हम मेदांता अस्पताल (Medanta Hospital) में उनकी निगरानी में हैं, फिलहाल हमारे सभी पैरामीटर्स सामान्य हैं। पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए सभी लोग कृपया अपनी जाँच करा लें।

यह भी पढ़े.. मप्र के कांग्रेस विधायक ने दी 2 करोड़ की आर्थिक सहायता, बोले- हर मदद के तैयार हूं

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बेटे और राजनेता दीपेंद्र सिंह हूड्डा ने भी ट्वीट कर बताया कि मेरे पिता भूपेंद्र सिंह हुडा जी और माता आशा हुड्डा जी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी है, उनके पैरामीटर्स सामन्य हैं और चिकित्सकों की सलाह अनुसार दोनो को गुड़गांव अस्पताल में दाखिल कराया गया हैं. ईश्वर की दया व आपके आशीर्वाद से वह जल्द ही स्वस्थ हो कर घर लौटेंगे।

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews