MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

शशि थरूर ने की बदलते कश्मीर पर पोस्ट, भड़की कांग्रेस बोली- जमीनी हकीकत…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ कर फंसे शशि थरूर अब एक बार फिर आलोचना का शिकार हो गए हैं। दरअसल, उन्होंने बदलते कश्मीर पर एक पोस्ट की है जिसके बाद कांग्रेस भड़क गई है।
Shashi Tharoor

कांग्रेस नेता शशि थरूर अपनी ही पार्टी के निशाने पर आ गए हैं। पहले उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राम की मुलाकात को लेकर बयान दिया था। जिसके बाद पवन खेड़ा ने उन पर निशाना साधा था। वहीं अब वह बदलते कश्मीर के बारे में बात करते दिखाई दिए जिस पर कांग्रेस भड़क गई है।

शशि ठाकुर ने कश्मीर और हालात सामान्य होने की दिशा में हो रहे प्रगति के बारे में टिप्पणी की। इसके बाद विवाद शुरू हो गया। चलिए जान लेते हैं कि आखिरकार उन्होंने कश्मीर मुद्दे पर क्या कहा है और कांग्रेस इस पर क्यों भड़क गई है।

शशि थरूर की कश्मीर पर पोस्ट

शशि थरूर ने सोशल मीडिया हैंडल X पर क्रिकेट पोस्ट में लिखा श्रीनगर में आज लोग भवन में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ एक शानदार बैठक का सौभाग्य मिला। हमने राज्य के हालात और हालात सामान्य होने की दिशा में हो रही अच्छी प्रगति के बारे में चर्चा की। मैं वहां पहुंचा तो वे कश्मीरी लेखक संघ और महिला संगठन के अध्यक्षों से बातचीत कर रहे थे। यह एक सकारात्मक पहल थी जिसका मैंने स्वागत किया।

बयान पर भड़की कांग्रेस

शशि थरूर का बयान सामने आने के बाद राज्य के मुख्य प्रवक्ता ने उनकी आलोचना की है। उन्होंने कहा कश्मीर के लोग उम्मीद कर रहे थे कि आप उनसे मिलेंगे ताकि जमीनी हकीकत को बेहतर ढंग से समझ सके। अपनी पार्टी के उन कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए थोड़ा समय तो निकाल सकते थे जो छीने गए राज्य के दर्जे को वापस पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

पीएम मोदी की तारीफ पर भी घिरे

बता दें कि इसके पहले थरूर कांग्रेस के भीतर कड़ी आलोचनाओं से घिर गए थे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से हुई बातचीत के दौरान भारतीय नाविकों पर हुए हमले से जुड़ी चिंता को पेश करने के तरीके की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि पीएम ने सार्वजनिक और निजी दोनों तरह की बैठक में अपनी बात स्पष्ट रूप से रखी। इस संदेश देना जरूरी है कि युद्ध के समय कॉमर्शियल जहां रूम पर मौजूद नागरिकों और नाविकों को निशान नहीं बनना चाहिए। वो सैनिक नहीं हैं, यही संदेश पीएम मोदी ने दिया।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews
शशि थरूर ने की बदलते कश्मीर पर पोस्ट, भड़की कांग्रेस बोली- जमीनी हकीकत...