मोदी सरकार ने देश के किसानों को दिवाली से पहले एक सौगात दी है, अब उन्हें खेती किसानों की जरूरी और अपडेट जानकारी उनके मोबाइल फोन पर ही मिल जाएगी, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सोमवार को एग्री वेलफेयर पोर्टल लॉन्च किया , उन्होंने कहा हमारा प्रयास है कि सरकार किसानों के मोबाइल पर उपलब्ध रहे। खाद-बीज, खेती की नई तकनीक और सरकारी योजनाओं की जानकारी किसानों को उनके मोबाइल पर ही मिले।
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रालय से एग्री वेलफेयर पोर्टल का शुभारंभ किया। उन्होंने मुझे पूरा विश्वास है कि ये संशोधित पोर्टल किसानों के लिए बहुत उपयोगी सिद्ध होगा उन्होंने कहा इस पोर्टल की शुरुआत महानवमी के शुभ अवसर पर हो रही है इसलिए मेरा पूरा विश्वास है कि किसानों को सही सूचनाएं देने में ये क्रांतिकारी साबित होगा ।
ये भी पढ़ें
हमारा प्रयास सरकार किसान के मोबाइल पर उपलब्ध रहे
शिवराज सिंह चौहान ने कहा हमारा प्रयास है कि सरकार किसानों के मोबाइल पर उपलब्ध रहे। खाद-बीज, खेती की नई तकनीक और सरकारी योजनाओं की जानकारी किसानों को उनके मोबाइल पर ही मिले। उन्हें दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें और सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके; यही हमारा संकल्प है।
तकनीक का फायदा तभी है, जब वह किसान के काम आए
उन्होंने कहा तकनीक का फायदा तभी है, जब वह किसान के काम आए और उसकी जिंदगी आसान बनाए। माँ दुर्गा से यही प्रार्थना है कि हमारे अन्नदाताओं के जीवन में सुख-समृद्धि आए और उनके खेत खुशहाली से लहलहाएँ।
