UPSSSC Recruitment: 412 पदों पर भर्ती, 6 नवंबर तक करें आवेदन, 1.12 लाख तक सैलरी, जानें अन्य डिटेल्स

UPSSSC Recruitment 2026: यूपी के युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग में निकाली 412 पदों पर भर्ती, 6 नवंबर तक भर सकते हैं फॉर्म, मिलेगी 1.12 लाख तक सैलरी, PET 2025 अनिवार्य, आइए जानते हैं अन्य डिटेल्स...
upsssc

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के अंतर्गत क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी और व्यायाम प्रशिक्षक के पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया 16 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है।

इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर 6 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 6 नवंबर और आवेदन में सुधार की अंतिम तिथि 13 नवंबर 2026 रखी गई है।  ध्यान रहे इस भर्ती में केवल वही अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं जिन्होंने UPSSSC PET-2025 परीक्षा दी हो और जिनके पास वैलिड नॉर्मलाइज्ड स्कोरकार्ड हो।

UPSSSC Regional Youth Welfare Officer Recruitment 2026

कुल पद: 412

पदों का विवरण

  • क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी 368
  • व्यायाम प्रशिक्षक 44

शैक्षणिक योग्यता

  • क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी के लिए: किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
  • व्यायाम प्रशिक्षक के लिए: ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ शारीरिक शिक्षा में B.P.Ed. या D.P.Ed. की डिग्री/डिप्लोमा होना अनिवार्य है।

आयु सीमा: न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिल सकती है।

आवेदन शुल्क: सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 25 रुपये रखा गया है। शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या उपलब्ध अन्य डिजिटल भुगतान विकल्पों से कर सकते हैं।

वेतनमान: क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी के लिए पे लेवल-5 (29,200 रुपये – 92,300 रुपये) और व्यायाम प्रशिक्षक के लिए पे लेवल-6 (35,400 रुपये – 1,12,400 रुपये) निर्धारित किया गया है।

चयन: PET-2025 स्कोर के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्टिंग। मुख्य लिखित परीक्षा (100 प्रश्न, 2 घंटे, 1/4 नेगेटिव मार्किंग)। शारीरिक माप परीक्षण (PMT) एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन व मेडिकल टेस्ट।

UPSSSC Regional Youth Welfare Officer Notification

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews
UPSSSC Recruitment: 412 पदों पर भर्ती, 6 नवंबर तक करें आवेदन, 1.12 लाख तक सैलरी, जानें अन्य डिटेल्स - MP Breaking News